लद्दाख में हिमस्खलन, 3 जवान शहीद:कुल्लू में लैंडस्लाइड, 5 की मौत; दिल्ली में 4 मंजला इमारत ढही, अहमदाबाद में दंपति की करंट से मौत
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार रात लैंडस्लाइड से टूटे घर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया। लद्दाख के सियाचिन में सेना के बेस कैम्प में हिमस्खलन के बाद तीन जवान शहीद हो गए। एक कैप्टन को बचा लिया गया है। शहीद जवान महार रेजिमेंट के हैं। बचाव दल के सैनिक लगभग 5 घंटे तक बर्फ में फंसे रहे। उत्तर दिल्ली के पंजाबी बस्ती इलाके में सोमवार देर रात 4 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। घटना के समय इमारत खाली थी, लेकिन कुछ वाहन मलबे में दब गए। गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार रात बाइक सवार कपल पानी भरी सड़क से गुजर रहा था। रास्ते में गड्डे में करंट का तार था, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। राजस्थान में इस मानसून सीजन राज्य के इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा बारिश 693.1mm हुई है। 108 साल पहले 1917 में 844.2mm बारिश दर्ज हुई थी। अब तक राज्य के 63% बांध फुल हाे चुके हैं। राज्यों में बाढ़ बारिश की तस्वीरें... राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझिए... देशभर के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
