बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:राजद प्रत्याशी के काफिले पर पथराव, सौतेली मां के अफेयर में पत्नी का मर्डर, ट्रक में घुसी पिकअप

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां के बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी लल्लू मुखिया के काफिले पर पथराव किया गया। बुधवार की सुबह 11 बजे लल्लू मुखिया बेढना गांव पहुंचे थे। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा... टॉप 15 खबरें... 1. राजद प्रत्याशी लल्लू मुखिया के काफिले पर पथराव पटना के बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी लल्लू मुखिया के काफिले पर पथराव किया गया। बुधवार की सुबह 11 बजे लल्लू मुखिया बेढना गांव पहुंचे थे। गांव के दुर्गा स्थान के पास ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। ग्रामीणों से मिलने के बाद वो जा रहे थे। इसी दौरान 20 युवकों ने नारेबाजी करते हुए पथराव शुरू कर दिया। लल्लू मुखिया ने आरोप लगाया कि यह हमला केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के इशारे पर हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 2. तेजस्वी का ऐलान- संविदा कर्मचारियों को स्थाई करेंगे महागठबंधन की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले पटना में तेजस्वी यादव ने बुधवार यानी 22 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़े ऐलान किए हैं। तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही जीविका दीदी को स्थाई करेंगे। उनकी सैलरी 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार कर देंगे। तेजस्वी यादव ने संविदा कर्मचारियों को भी परमानेंट करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ये सरकार संविदा कर्मचारियों का शोषण कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 3. गयाजी में सौतेली मां से अफेयर, विरोध करने पर पत्नी का मर्डर गयाजी में सड़क के किनारे महिला की लाश मिली है। पीठ पर बुलेट्स के निशान हैं। गांव वालों ने बताया कि पति का अपनी सौतेली मां से अवैध संबंध चल रहा था। इसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। पति ने रात में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और भाग गया। महिला को पीठ में इतनी नजदीक से गोली मारी गई है कि 3 इंच का गड्ढा हो गया है। पूरी खबर पढ़ें 4. नीतीश ने कैंडिडेट्स को मंच पर खड़ा होने को कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को नीतीश कुमार ने सीवान में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने महागठबंधन को महालठबंधन बताते हुए कहा कि उसमें देख रहे हैं न कैसे आपस में ही सब लड़ रहे हैं। कोई काम नहीं करता है।सीवान के मंच पर चार विधानसभा क्षेत्र सीवान सदर, बड़हरिया, गोरेयाकोठी व महाराजगंज के प्रत्याशी थे, जिसमें दो जदयू और दो बीजेपी के प्रत्याशी हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. बेगूसराय में 80 की स्पीड में खड़े ट्रक में घुसी पिकअप, 3 मौतें बेगूसराय में बुधवार सुबह सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सामान से भरे पिकअप ने NH-31 फोरलेन पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का आधा हिस्सा ट्रक के अंदर चला गया। हादसे के वक्त गाड़ी की स्पीड 80 से ज्यादा थी। पिकअप के केबिन में ड्राइवर समेत 3 लोग थे। हादसे के बाद सभी के शव गाड़ी में फंस गए। बॉडी तोड़कर लाशों को बाहर निकाला गया। पूरी खबर पढ़ें 6. जेल में रीतलाल, जनसंपर्क कर रहे छोटे भाई दानापुर विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रत्याशी रीतलाल राय और बीजेपी के प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव आमने-सामने हैं। रीतलाल अभी भागलपुर जेल में बंद हैं, पर चुनावी मैदान में वे उतर चुके हैं, लेकिन प्रचार का काम उनके छोटे भाई पिंकू यादव कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। पूरी खबर पढ़ें 7. भाई से मारपीट का बदला लेने के लिए मर्डर पटना में छोटी दिवाली की रात यानी 19 अक्टूबर को हर्ष उर्फ मृत्युंजय कुमार (26) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल ने उसकी हत्या वर्चस्व और भाई का बदला लेने के लिए की थी। बुधवार को सेंट्रल एसपी दीक्षा ने पूरे मामले का खुलासा किया। दरअसल, ये पूरा मामला 6 साल पुराना है। 2019 में राहुल और उसके भाई दौलत की हर्ष के पड़ोसी सेंटी से लड़ाई हुई थी। पूरी खबर पढ़ें 8. 'तेजस्वी अब नौकरी के बदले घर और संपत्ति लेंगे' नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को बिहार चुनाव से पहले 4 बड़े ऐलान किए। तेजस्वी के ऐलान के बाद बीजेपी-जदयू ने निशाना साधा है। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने तेजस्वी को नसीहत दी है कि वे बिहार का मजाक उड़ा बंद करें। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'बिहार में नीतीश कुमार की सरकार आने के बाद से राज्य में महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। पूरी खबर पढ़ें 9. चिराग बोले- विपक्ष ने बिहार को 50 साल पीछे धकेला लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बुधवार को बेगूसराय पहुंचे। उन्होंने साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी सुरेंद्र विवेक के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तक उन्हें राज्य की महिलाओं के सम्मान की चिंता क्यों नहीं हुई, जो मां-बहिन सम्मान योजना लेकर आए। बुजुर्गों, युवाओं के भविष्य की चिंता क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने बिहार को 50 साल पीछे धकेल दिया है। पूरी खबर पढ़ें 10. आरा में जन सुराज प्रत्याशी के काफिले पर हमला आरा विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. विजय गुप्ता के काफिले पर हमला हुआ है। जनसंपर्क अभियान के दौरान पिरौटा गांव में शराब के नशे में धुत एक युवक ने अचानक स्कॉर्पियों पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। गाड़ी का शीशा टूट गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान प्रत्याशी विजय गुप्ता दूसरी गाड़ी में मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें 11. लालू यादव के खिलाफ CBI ने तलाशे 12 गवाह बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। CBI ने IRCTC होटल आवंटन मामले में करीब 12 अहम गवाहों की सूची अदालत को सौंप दी है। ये गवाह पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव और अन्य

Oct 22, 2025 - 19:13
 0
बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:राजद प्रत्याशी के काफिले पर पथराव, सौतेली मां के अफेयर में पत्नी का मर्डर, ट्रक में घुसी पिकअप
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां के बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी लल्लू मुखिया के काफिले पर पथराव किया गया। बुधवार की सुबह 11 बजे लल्लू मुखिया बेढना गांव पहुंचे थे। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा... टॉप 15 खबरें... 1. राजद प्रत्याशी लल्लू मुखिया के काफिले पर पथराव पटना के बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी लल्लू मुखिया के काफिले पर पथराव किया गया। बुधवार की सुबह 11 बजे लल्लू मुखिया बेढना गांव पहुंचे थे। गांव के दुर्गा स्थान के पास ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। ग्रामीणों से मिलने के बाद वो जा रहे थे। इसी दौरान 20 युवकों ने नारेबाजी करते हुए पथराव शुरू कर दिया। लल्लू मुखिया ने आरोप लगाया कि यह हमला केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के इशारे पर हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 2. तेजस्वी का ऐलान- संविदा कर्मचारियों को स्थाई करेंगे महागठबंधन की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले पटना में तेजस्वी यादव ने बुधवार यानी 22 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़े ऐलान किए हैं। तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही जीविका दीदी को स्थाई करेंगे। उनकी सैलरी 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार कर देंगे। तेजस्वी यादव ने संविदा कर्मचारियों को भी परमानेंट करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ये सरकार संविदा कर्मचारियों का शोषण कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 3. गयाजी में सौतेली मां से अफेयर, विरोध करने पर पत्नी का मर्डर गयाजी में सड़क के किनारे महिला की लाश मिली है। पीठ पर बुलेट्स के निशान हैं। गांव वालों ने बताया कि पति का अपनी सौतेली मां से अवैध संबंध चल रहा था। इसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। पति ने रात में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और भाग गया। महिला को पीठ में इतनी नजदीक से गोली मारी गई है कि 3 इंच का गड्ढा हो गया है। पूरी खबर पढ़ें 4. नीतीश ने कैंडिडेट्स को मंच पर खड़ा होने को कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को नीतीश कुमार ने सीवान में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने महागठबंधन को महालठबंधन बताते हुए कहा कि उसमें देख रहे हैं न कैसे आपस में ही सब लड़ रहे हैं। कोई काम नहीं करता है।सीवान के मंच पर चार विधानसभा क्षेत्र सीवान सदर, बड़हरिया, गोरेयाकोठी व महाराजगंज के प्रत्याशी थे, जिसमें दो जदयू और दो बीजेपी के प्रत्याशी हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. बेगूसराय में 80 की स्पीड में खड़े ट्रक में घुसी पिकअप, 3 मौतें बेगूसराय में बुधवार सुबह सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सामान से भरे पिकअप ने NH-31 फोरलेन पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का आधा हिस्सा ट्रक के अंदर चला गया। हादसे के वक्त गाड़ी की स्पीड 80 से ज्यादा थी। पिकअप के केबिन में ड्राइवर समेत 3 लोग थे। हादसे के बाद सभी के शव गाड़ी में फंस गए। बॉडी तोड़कर लाशों को बाहर निकाला गया। पूरी खबर पढ़ें 6. जेल में रीतलाल, जनसंपर्क कर रहे छोटे भाई दानापुर विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रत्याशी रीतलाल राय और बीजेपी के प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव आमने-सामने हैं। रीतलाल अभी भागलपुर जेल में बंद हैं, पर चुनावी मैदान में वे उतर चुके हैं, लेकिन प्रचार का काम उनके छोटे भाई पिंकू यादव कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। पूरी खबर पढ़ें 7. भाई से मारपीट का बदला लेने के लिए मर्डर पटना में छोटी दिवाली की रात यानी 19 अक्टूबर को हर्ष उर्फ मृत्युंजय कुमार (26) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल ने उसकी हत्या वर्चस्व और भाई का बदला लेने के लिए की थी। बुधवार को सेंट्रल एसपी दीक्षा ने पूरे मामले का खुलासा किया। दरअसल, ये पूरा मामला 6 साल पुराना है। 2019 में राहुल और उसके भाई दौलत की हर्ष के पड़ोसी सेंटी से लड़ाई हुई थी। पूरी खबर पढ़ें 8. 'तेजस्वी अब नौकरी के बदले घर और संपत्ति लेंगे' नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को बिहार चुनाव से पहले 4 बड़े ऐलान किए। तेजस्वी के ऐलान के बाद बीजेपी-जदयू ने निशाना साधा है। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने तेजस्वी को नसीहत दी है कि वे बिहार का मजाक उड़ा बंद करें। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'बिहार में नीतीश कुमार की सरकार आने के बाद से राज्य में महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। पूरी खबर पढ़ें 9. चिराग बोले- विपक्ष ने बिहार को 50 साल पीछे धकेला लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बुधवार को बेगूसराय पहुंचे। उन्होंने साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी सुरेंद्र विवेक के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तक उन्हें राज्य की महिलाओं के सम्मान की चिंता क्यों नहीं हुई, जो मां-बहिन सम्मान योजना लेकर आए। बुजुर्गों, युवाओं के भविष्य की चिंता क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने बिहार को 50 साल पीछे धकेल दिया है। पूरी खबर पढ़ें 10. आरा में जन सुराज प्रत्याशी के काफिले पर हमला आरा विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. विजय गुप्ता के काफिले पर हमला हुआ है। जनसंपर्क अभियान के दौरान पिरौटा गांव में शराब के नशे में धुत एक युवक ने अचानक स्कॉर्पियों पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। गाड़ी का शीशा टूट गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान प्रत्याशी विजय गुप्ता दूसरी गाड़ी में मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें 11. लालू यादव के खिलाफ CBI ने तलाशे 12 गवाह बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। CBI ने IRCTC होटल आवंटन मामले में करीब 12 अहम गवाहों की सूची अदालत को सौंप दी है। ये गवाह पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव और अन्य पर लगे भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़ी गवाही देंगे। पूरी खबर पढ़ें 12. बक्सर में सांसद सुधाकर सिंह ने NDA पर साधा निशाना राजद नेता और बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने बुधवार को राजपुर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर तीखा हमला बोला। सुधाकर सिंह ने कहा कि यह चुनाव पंचायती राज का नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 20 सालों से बिहार एक ऐसे मुख्यमंत्री के हाथों में है, जिनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 13. औरंगाबाद में महिला की हत्या, सास-ससुर पर आरोप औरंगाबाद में घर में बकरी घुसने के विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गई है। आरोप भैसुर(जेठ), गोतनी और सास-ससुर पर लगा है। मृतका की पहचान उदय भगत की पत्नी गुड़िया देवी(38) के तौर पर हुई है। घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांव की है। दाउदनगर एसडीपीओ अशोक दास ने बताया कि घरेलू विवाद में महिला की गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. मोहनिया से RJD उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कैमूर की मोहनिया विधानसभा सीट पर राजद को बड़ा झटका लगा है। वोटिंग से पहले ही तेजस्वी का एक विकेट गिर गया है। दरअसल, राजद प्रत्याशी श्वेता सुमन का निर्वाचन आयोग ने नामांकन रद्द कर दिया है। आयोग ने बीजेपी की शिकायत पर कार्रवाई की है। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि श्वेता सुमन ने 2020 में उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का पता दर्ज कराया था, जबकि इस बार उन्होंने अपना पता बिहार का दिखाया है। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. मौसम में अगले 1 हफ्ते तक कोई बदलाव नहीं बिहार के मौसम में अगले 1 हफ्ते तक कोई बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। विभाग के अनुसार नवंबर महीने के दूसरे हफ्ते से ठंड दस्तक देगी।