फिरोजाबाद पहुंचा अग्निवीर सूरज यादव का पार्थिव शरीर:परिजन प्राइवेट वाहन से शव ले जाने पर नाराज, सरकारी एंबुलेंस की मांग

फिरोजाबाद। अग्निवीर सूरज यादव सिंह (23) का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह फिरोजाबाद पहुंचा। पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया था। उनका शव एक निजी एंबुलेंस से जरौली कट, एनएच-19, थाना टूंडला क्षेत्र में लाया गया। सूरज यादव सिंह पुत्र गंगा सिंह, ठार दंगल सिंह, थाना लाइनपार के निवासी थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अग्निवीर का पार्थिव शरीर सरकारी एंबुलेंस से लाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन मौके पर सरकारी वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया। इसी बात को लेकर परिजन और ग्रामीण सरकारी एंबुलेंस की मांग पर अड़े हैं। निजी एंबुलेंस फिलहाल जरौली कट पर खड़ी है। पार्थिव शरीर के पहुंचने पर क्षेत्र में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर लगभग 4 से 5 हजार लोग मौजूद थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी टूंडला अमरीश कुमार और प्रभारी निरीक्षक टूंडला अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। वे हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रशासनिक स्तर पर इस समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। शहीद के सम्मान में अंतिम यात्रा की तैयारी के बीच पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मौके पर पहुंचे क्षेत्र के विवाह हाथ में तिरंगा लेकर अग्निवीर के सम्मान में भारत माता के जयकारे लग रहे थे। सीओ का कहना है कि सरकारी एम्बुलेंस आगरा से मंगाई गई है। आते ही शव को गांव भेजा जाएगा। पूरे सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

Jan 9, 2026 - 11:54
 0