ललितपुर स्टेशन पर दस से अधिक ट्रेनें कोहरे से लेट:2 से 6 घंटे देरी से पहुंचीं, वंदे भारत-शताब्दी भी प्रभावित
ललितपुर स्टेशन पर कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण ट्रेनें 2 से 5 घंटे की देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों को तो स्टेशन पर ही रात गुजारनी पड़ रही है। शुक्रवार को दस से अधिक ट्रेनें कोहरे के कारण ललितपुर स्टेशन पर देर से पहुंचीं। इन ट्रेनों में 2 से 6 घंटे तक की देरी देखी गई। दिल्ली से खजुराहो जाने वाली गाड़ी संख्या 11842 गीता जयंती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 3:45 बजे से 6 घंटे 30 मिनट की देरी से सुबह 10:14 बजे पहुंची। इसी तरह, जम्मू से इंदौर जाने वाली गाड़ी संख्या 12920 मालवा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 4:21 बजे से 6 घंटे 45 मिनट की देरी से सुबह 10:55 बजे पहुंची। गाड़ी संख्या 12108 मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस पांच घंटे 45 मिनट की देरी से सुबह 10:45 बजे पहुंची, जबकि गाड़ी संख्या 11058 मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस निर्धारित समय 5:56 बजे से पांच घंटे की देरी से सुबह 11:17 बजे पहुंची। गाड़ी संख्या 12722 अपने निर्धारित समय 6:11 बजे से साढ़े पांच घंटे देरी से चल रही थी, जिसके 11:45 बजे पहुंचने की संभावना थी। दिल्ली से खजुराहो जाने वाली गाड़ी संख्या 22470 वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 11:35 बजे से तीन घंटे 50 मिनट की देरी से चल रही थी, जिसके दोपहर 3:25 बजे पहुंचने की संभावना थी। वहीं, दिल्ली से भोपाल जाने वाली गाड़ी संख्या 12002 शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 11:42 बजे से दो घंटे की देरी से चल रही थी, जिसके ललितपुर स्टेशन पर दोपहर 1:49 बजे पहुंचने की संभावना थी। गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे 50 से अधिक यात्रियों को स्टेशन के टिकट घर के पास कंबल ओढ़कर ठंड से बचाव करते हुए सोते देखा गया। कुछ यात्री स्टेशन के बाहर पोर्च में भी सो रहे थे।



