केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिले DUSU अध्यक्ष:EX CM ने आर्यन को गले मिलकर दी जीत की बधाई, युवा नेतृत्व को सराहा

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2025 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का परचम लहराने वाले नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरियाणा के लाल आर्यन मान ने आज केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से उनके आवास पर स्नेहिल भेंट की। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आर्यन मान को गले लगाकर और पीठ थपा-थपाकर विजय की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मनोहर लाल ने कहा कि यह परिणाम दर्शाता है कि दिल्ली के युवा आज भी ज्ञान, शील और एकता के आदर्शों के मार्ग पर अडिग हैं, जिसे विद्यार्थी परिषद ने दशकों पहले स्थापित किया था। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद का संघर्ष हमेशा छात्रों के शैक्षिक और सामाजिक उत्थान के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। DUSU में उनका नेतृत्व सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा आर्यन मान ने मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि छात्रों की भलाई और शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए DUSU में उनका नेतृत्व सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और निष्पक्ष प्रशासन सुनिश्चित करना है। युवाओं को सजग और उत्तरदायी बने रहने का संदेश दोनों नेताओं ने युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और सक्रिय भागीदारी के महत्व पर चर्चा की। मनोहर लाल ने युवाओं को देश और समाज के प्रति सजग और उत्तरदायी बने रहने का संदेश दिया, साथ ही अपनी क्षमताओं का उपयोग समाज के हित में करने के लिए प्रेरित किया। ABVP की जीत से छात्रों में उत्साह का माहौल आर्यन मान के नेतृत्व में ABVP की जीत को छात्रों और समाज में सकारात्मक ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है। इस उपलब्धि को लेकर पूरे दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों में उत्साह का माहौल है। यह भेंट राजनीतिक नेतृत्व और युवा छात्र संगठन के बीच संवाद और मार्गदर्शन के महत्व को दर्शाती है, जिससे छात्र राजनीति में नई दिशा और जिम्मेदारी आती है। यह भेंट न केवल नवनिर्वाचित अध्यक्ष के लिए प्रेरणादायक रही, बल्कि दिल्ली विश्वविद्यालय और पूरे देश के युवाओं के लिए एक सकारात्मक उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।

Sep 21, 2025 - 19:12
 0