अखिलेश यादव ने 10 पाइंट्स में समझाई चीन की क्रोनोलॉजी, बताया भाजपाई जुमलों को चिंताजनक सच

Akhilesh Yadav on PM Modi China Tour : सपा नेता अखिलेश यादव ने रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के चीनी दौरे के बीच 10 पाइंट्स में चीन की क्रोनोलॉजी को समझाया। उन्होंने कहा कि यह है आत्मनिर्भर, स्वदेशी और चीनी सामान के बहिष्कार के भाजपाई जुमलों का ...

Aug 31, 2025 - 12:48
 0
अखिलेश यादव ने 10 पाइंट्स में समझाई चीन की क्रोनोलॉजी, बताया भाजपाई जुमलों को चिंताजनक सच

akhilesh yadav Akhilesh Yadav on PM Modi China Tour : सपा नेता अखिलेश यादव ने रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के चीनी दौरे के बीच 10 पाइंट्स में चीन की क्रोनोलॉजी को समझाया। उन्होंने कहा कि यह है आत्मनिर्भर, स्वदेशी और चीनी सामान के बहिष्कार के भाजपाई जुमलों का चिंताजनक सच! उन्होंने कहा कि चीनी सामान पर भारत की निर्भरता बढ़ रही है। इस वजह से बेरोजगारी भी बढ़ रही है। ALSO READ: PM Modi in China : 55 मिनट तक चली मोदी और जिनपिंग की मुलाकात, क्या फिर दोस्त बनेंगे भारत और चीन?

 

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, ये है तथाकथित आत्मनिर्भर, स्वदेशी और चीनी सामान के बहिष्कार के भाजपाई जुमलों का चिंताजनक सच! चीन से आनेवाले सामानों पर जिस तरह भारत की निर्भरता बढ़ती जा रही है, उसका बुरा असर हमारे उद्योगों, कारख़ानों और दुकानों के लगातार घटते जा रहे काम-कारोबार पर पड़ा है। इससे बेरोज़गारी भी बेतहाशा बढ़ रही है। 

 

उन्होंने कहा कि भाजपा चीनी चाल की क्रोनोलॉजी समझे: 
  • पहले चीन अपना माल भारत के बाज़ारों में भर देगा।
  • इससे चीन पर निर्भरता इतनी बढ़ जाएगी कि उनकी हर गलत हरकत को नजरअंदाज करने के लिए भाजपाई मजबूर हो जाएंगे।
  • उसके बाद चीन हमारे उत्पादों और उद्योगों को धीरे-धीरे बंद करवाने के कगार तक ले जाएगा।
  • उसके बाद मनमाने दाम पर हर चीज सप्लाई करेगा।
  • उसके बाद महंगाई-बेरोजगारी बढ़ाएगा।
  • उसके बाद जब महंगाई-बेरोजगारी ज्यादा होगी तो सरकार के खिलाफ आक्रोश भी कई गुना बढ़ जाएगा।
  • उसके बाद दूसरों के सहारे पर चल रही, बिना बहुमत की भाजपा की सरकार और भी कमज़ोर होकर लड़खड़ा जाएगी।
  • उसके बाद ख़ुद ही लड़खड़ाती भाजपा की सरकार चीन के अतिक्रमण को चुनौती नहीं दे पायेगी।
  • उसके बाद हमारी भूमि पर चीन अपना कब्जा और बढ़ाएगा।
  • उसके बाद भाजपा दोहराएगी कि “न कोई…, न कोई…”

सपा ने कहा कि अगर ये बात ‘ड्रोनवालों’ को समझ नहीं आ रही है तो यूपी में विराजमान ‘बुलडोज़र’ वाले प्रवासी जी ही ये सच्चाई समझकर जवाब दे दें कि चीन द्वारा हमारी कितनी ज़मीन हड़प ली गई है, क्योंकि उनका मूल निवास स्थान भी तो चीनी कब्जे का शिकार हुआ है। 

 

उन्होंने कहा कि भाजपाई बस देश का क्षेत्रफल बता दें मतलब ये बता दें कि भाजपा सरकार के आने के समय देश की कुल भूमि जितनी थी, अब भी उतनी ही है या अब चीनी कब्जे के बाद घट गई है। दिल्लीवाले न सही तो लखनऊवाले ‘पलायन स्पेशलिस्ट’ ही बता दें कि हमारी कितनी भूमि का पलायन हो गया है, वैसे जनता ये बख़ूबी समझती है कि भूमि का पलायन थोड़े ना होता है, जो वो चलकर कहीं चली गई होगी।

edited by : Nrapendra Gupta