नो न्यूजपेपर डे: 15 अगस्त की 5 बड़ी खबरें:दरभंगा में प्रभातफेरी में भड़काऊ तख्ती पर हंगामा, मंगल पांडेय ने फहराया तिरंगा, जीजा-साली की लव स्टोरी

दरभंगा में 15 अगस्त को कई बड़ी हैपनिंग हुई। कई घटनाएं भी हुईं। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लहेरियासराय के नेहरू स्टेडियम में बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री व जिला के प्रभारी मंत्री मंगल पांडेय ने ध्वजारोहण किया। शहर में प्रभातफेरी में भड़काऊ तख्ती पर हंगामा के बाद आगजनी की घटना हुई। डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी के मार्गदर्शन में शिल्पग्राम इकाई की सैकड़ों जीविका दीदियों ने मेहनत और कौशल से 17 हजार राष्ट्रीय ध्वज तैयार किए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 15 अगस्त की दरभंगा की 5 बड़ी खबरें... 1- एक फोटो से खुल गई जीजा-साली की लव स्टोरी:पत्नी बहन को सौतन बनाने के लिए तैयार; साली का पति बोला- मैं उसकी वाइफ को रखूंगा दरभंगा के कमतौल इलाके में दो बच्चों की मां को दो बच्चों के पिता से प्यार हो गया। दोनों रिश्ते में जीजा साली हैं। मामला तब सामने आया, जब जीजा साली का एक रोमांटिक फोटो वायरल हो गया। हैरान करने वाली बात ये कि दो बच्चों के पिता की पत्नी ने बिना किसी नाराजगी के सौतन यानी अपनी बहन को घर में रखने को तैयार हो गई। जब महिला के सौतन का पति आया, तो पहले देर रात उसे डांटकर भगाया, फिर अपनी सौतन को लेकर गुरुवार सुबह उसके ससुराल पहुंच गई। पढ़ें पूरी खबर... 2- दरभंगा में शहर से लेकर गांव तक गूंजे देशभक्ति नारे:भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रहित में हमेशा एकजुट रहने की विधायक ने अपील की दरभंगा में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व आज भाजपा की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। दरभंगा आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर से शुरू हुई यह यात्रा पैदल मार्च के रूप में टावर चौक तक पहुंची। इस दौरान देशभक्ति के गीतों और नारों से शहर का माहौल गूंज उठा। सांसद डॉ. ठाकुर ने तिरंगा यात्रा को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का श्रेष्ठ उदाहरण बताते हुए कहा कि इस यात्रा में जिस तरह से देशभक्ति का जोश और एकता का संदेश दिखाई दिया, वह भाजपा के संस्कार और विचारधारा का जीवंत प्रमाण है। पढ़ें पूरी खबर... 3- दरभंगा में जीविका दीदी ने 17 हजार झंडा बनाया:‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए किया काम, लोकल प्रोडक्ट को दिया बढ़ावा दरभंगा में स्वतंत्रता दिवस 2025 पर एक अनूठी मिसाल पेश किया जा रहा है। डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी के मार्गदर्शन में शिल्पग्राम इकाई की सैकड़ों जीविका दीदियों ने मेहनत और कौशल से 17 हजार राष्ट्रीय ध्वज तैयार किए हैं, जो जिले के प्रत्येक सरकारी भवन, विद्यालय, पंचायत भवन, आंगनवाड़ी केंद्र और सामुदायिक स्थल पर फहराया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर... 4- प्रभातफेरी में भड़काऊ तख्ती पर हंगामा, आगजनी:लोगों ने एक घंटे तक सड़क किया जाम, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी के बाद पहुंचे अधिकारी दरभंगा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रभातफेरी निकाली गई। कुछ बच्चों के हाथों में तिरंगा था और तख्ती भी थे। जिसपर आपत्तिजनक और भड़काऊ शब्द लिखे थे। बताया जा रहा कि स्थानीय ललन कुमार (26) अपने कोचिंग सेंटर के बच्चों के साथ प्रभातफेरी में शामिल हुआ। बच्चों की उम्र 10 साल तक होगी। पढ़ें पूरी खबर... 5- दरभंगा में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, मंत्री मंगल पांडेय ने फहराया तिरंगा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दरभंगा में मुख्य समारोह का आयोजन नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में किया गया। सुबह 9:05 बजे बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री व जिला के प्रभारी मंत्री मंगल पांडेय ने ध्वजारोहण किया। मुख्य समारोह में सुबह 8:35 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, 8:40 बजे जिलाधिकारी, 8:45 बजे पुलिस महानिरीक्षक और 8:50 बजे आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल का आगमन हुआ। 8:55 बजे प्रभारी मंत्री का आगमन हुआ, जहां सलामी के बाद परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद 9:05 बजे ध्वजारोहण और 9:15 बजे मंत्री का भाषण हुआ। पढ़ें पूरी खबर...

Aug 16, 2025 - 07:27
 0