लखनऊ में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक:10 नवंबर को मनाया जाएगा स्वदेशी संकल्प दिवस , गांधी प्रतिमा पर व्यापारी लेंगे संकल्प

उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल और महिला इकाई की बैठक हुई। जिस में निर्णय लिया गया कि स्वदेशी जागरण मंच के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की जन्म जयंती 10 नवंबर को स्वदेशी संकल्प दिवस के रूप में मनाई जाएगी। दारुलशफा मुख्यालय पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने की। उन्होंने बताया कि प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में यह तय किया गया है कि 10 नवंबर को प्रदेश के सभी जनपदों में व्यापारी वर्ग स्वदेशी का संकल्प लेगा। राजधानी में गांधी प्रतिमा हजरतगंज पर व्यापारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्र होकर स्वदेशी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करेंगे। संदीप बंसल ने कहा कि 10 नवंबर 1920 को जन्मे दत्तोपंत ठेंगड़ी जी ने देशभर में स्वदेशी की अलख जगाई और आत्मनिर्भर भारत के लिए जनजागरण का अभियान चलाया। उनके विचार आज भी देश के आर्थिक स्वावलंबन और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने स्वदेशी जागरण मंच की स्थापना कर युवाओं और उद्यमियों को स्थानीय उत्पादों को अपनाने का संदेश दिया। बैठक में महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, युवा नगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा, वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़, अनुज गौतम, महिला महामंत्री बीनू मिश्रा, उपाध्यक्ष हिना सिराज खान, मृदुला भार्गव, मनी टंडन, जिला प्रभारी पतंजलि यादव, युवा जिला अध्यक्ष ललित सक्सेना, विकास सक्सेना, सुनीत साहू, सोशल मीडिया प्रभारी संजयनिधि अग्रवाल समेत तमाम पदाधिकारि मौजूद रहे। ​​​

Nov 7, 2025 - 22:36
 0