वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर जश्न:मुजफ्फरनगर में पालिका-पुलिसकर्मियों ने सामूहिक गायन कर मनाया जश्न
मुजफ्फरनगर में 'वंदे मातरम' गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को नगर पालिका परिषद और रिजर्व पुलिस लाइन में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी और पुलिसकर्मियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह ने किया। ईओ प्रज्ञा सिंह ने स्वयं वंदे मातरम गीत गाया, जिसके बाद पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीत का हिंदी अनुवाद प्रस्तुत करते हुए इसके ऐतिहासिक महत्व को समझाया। सभागार में मौजूद सभी कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा थामकर राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का संकल्प लिया और "भारत माता की जय" के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि "वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा और एकता का प्रतीक है।" उन्होंने सभी कर्मचारियों से देश सेवा और नगर को स्वच्छ, सुंदर व विकसित बनाने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का आह्वान किया।राष्ट्रगीत वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रिजर्व पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हॉल में भी सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। इसमें पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत के इतिहास और महत्व पर संक्षिप्त परिचर्चा के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों द्वारा जोश और देशभक्ति से ओतप्रोत होकर "वंदे मातरम्" का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। पुलिसकर्मियों ने प्रधानमंत्री के संदेश से प्रेरणा ग्रहण करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना पूर्ण योगदान देने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि "वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति समर्पण, एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।"