भिवानी कांग्रेस शहरी अध्यक्ष ने भाजपा को घेरा:प्रदीप गुलिया बोले- वोट चोरी पर सवाल उठाने वाले भाजपाईयों को कांग्रेस ने बनाया नेता
भिवानी में कांग्रेस पार्टी के शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने भाजपा को वोट चोरी के मुद्दे पर घेरा। इस दौरान प्रदीप गुलिया ने वोट चोरी को लेकर कांग्रेस के खिलाफ बयान देने वाले मंत्रियों से कहा कि उन्हें कांग्रेस ने ही नेता बनाया है। बता दे कि बुधवार को राहुल गांधी द्वारा हरियाणा में वोट चोरी का मुद्दा उठाने के बाद भाजपा व कांग्रेस में बयानबाजी चल रही है। हरियाणा में भाजपा के मंत्रियों द्वारा हरियाणा के कांग्रेस नेतृत्व व बाप-बेटा पर निशाना साधने वाले बयानों पर कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के ये जो नेता है, जो कांग्रेस ने ही बड़े किए हैं और कांग्रेस ने ही उन्हें नेता बनाया है। जब वे कांग्रेस में थे तो वे कांग्रेस में ही रहकर उन्होंने किस प्रकार से कांग्रेस के साथ धोखा किया। राहुल गांधी के सवालों का दें जवाब प्रदीप गुलिया ने कहा कि चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा का नाम लेकर ऐसी बातें करता है। पहले उनका संघर्ष देखिए। पिछले साल यह लग रहा था कि प्रचंड बहुमत से हरियाणा में सरकार कांग्रेस की बनेगी। उसमें किसका योगदान था। दीपेंद्र हुड्डा रात को 2-2 बजे घर पर जाते थे। हम सभी साथियों ने मिलकर पूरे हरियाणा में यात्रा की। अब जो यह भाजपा नेता बोल रहे हैं। उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। दीजिए जवाब जो राहुल गांधी ने जो सवाल चुनाव आयोग व भाजपा नेताओं से पूछे हैं। जो भाजपा का नेता यह बात रख रहा है, वह यह क्यों नहीं बताता कि एक-एक घर में 500-500 वोट कैसे हैं। वह यह क्यों नहीं बताता कि यूपी के मंत्री का बेटा हरियाणा में वोटिंग कैसे करता है।



