बालसमंद में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन:ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का विरोध, बोले- समस्या का समाधान नहीं, तेज किया जाएगा संघर्ष

हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबद्ध बालसमंद सब-यूनिट ने आज (बुधवार को) हरियाणा सरकार की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ विरोध- प्रदर्शन किया। केंद्रीय परिषद के आदेशानुसार हुए इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की और पॉलिसी को तुरंत वापस लेने की मांग की। विरोध- प्रदर्शन की अध्यक्षता सब-यूनिट प्रधान विकास झाझड़िया ने की, जबकि मंच का संचालन सब-यूनिट सचिव संदीप शर्मा द्वारा किया गया। प्रधान विकास झाझड़िया ने बताया कि बिजली विभाग का कार्य अत्यंत जोखिम भरा होता है। कर्मचारियों का बार-बार तबादला होने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, क्योंकि नई जगह पर लाइन और क्षेत्र की पूरी जानकारी न होने से कर्मचारियों की जान जोखिम में पड़ जाती है। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी सिद्धांतों के विपरीत : संदीप शर्मा सचिव संदीप शर्मा ने कहा कि विभाग में लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद सरकार द्वारा ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करना कर्मचारी सुरक्षा के सिद्धांतों के विपरीत है। उन्होंने इस पॉलिसी को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग दोहराई। विरोध प्रदर्शन के बाद, पदाधिकारियों ने एसडीओ बालसमंद को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Dec 17, 2025 - 13:51
 0