नारनौल में ऑटो में युवती के गले से चेन चोरी:कपड़े खरीदने के बाद लौट रही घर, साथ बैठी 2 महिलाओं पर शक

महेंद्रगढ़ के नारनौल में ऑटो सवार एक युवती के साथ चोरी की वारदात हो गई। युवती के गले से करीब डेढ़ तोले वजन की सोने की चेन गायब हो गई। जब वह ऑटो से उतर कर घर जा रही थी, तभी उसे चेन के गायब होने का पता चला। घटना के बाद पीड़िता ने दो महिलाओं पर शक जताते हुए पुलिस को शिकायत दी है। नारनौल सिटी थाना पुलिस को अंकिता ने बताया कि वह बीते कल वह नारनौल कपड़े खरीदने आई थी। खरीददारी के बाद जब वह महावीर चौक से बलाहा कलां के लिए ऑटो में बैठी, तब उसके गले में सोने की चेन थी। घर पहुंचने पर जब उसने महसूस किया कि चेन गायब है। ऑटो में उसके साथ 2 महिला बैठी थी। उसे है कि ऑटो में उसके साथ बैठी दो महिलाओं ने यह चोरी की होगी। महिलाएं रास्ते में ही उतर गई थी। सिटी थाना पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि संदिग्ध महिलाओं की पहचान की जा सके।

Oct 6, 2025 - 12:52
 0