इंस्टाग्राम पोस्ट कर की सुसाइड:पत्नी और ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, पोस्ट में कहा - पुरुष का जन्म लेना गुनाह तो कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा

डीडवाना कुचामन जिले के नावां शहर के सहमत नगर क्षेत्र में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष की कथित प्रताड़ना से तंग आकर फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान दीपक स्वामी पुत्र बजरंग स्वामी के रूप में हुई है, जो यहां एक किराए के मकान में रह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नावा उपजिला अस्पताल भिजवाते हुए मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। ​मौत से पहले इंस्टाग्राम पर साझा किया सुसाइड वीडियो ​इस मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू मृतक द्वारा सोशल मीडिया का उपयोग कर अपनी पीड़ा बयां करना रहा। दीपक ने आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी नीतू और सास पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में दीपक ने बताया कि उसकी पत्नी उस पर लगातार पीहर पैसे भिजवाने का दबाव बनाती थी और इनकार करने पर उसे झूठे कानूनी मुकदमों में फंसाने व जेल भेजने की धमकियां दी जा रही थीं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मृतक की मानसिक पीड़ा साफ झलक रही है। ​सुसाइड नोट में अवैध संबंधों और मानसिक प्रताड़ना का उल्लेख ​पुलिस को मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जो इस मामले की जांच में सबसे अहम कड़ी माना जा रहा है। सुसाइड नोट में दीपक ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी नीतू, सास और पत्नी के कुछ अन्य मित्रों को ठहराया है। मृतक ने पत्र में अपनी पत्नी के चरित्र पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं और लिखा है कि उसने अपनी पत्नी को किसी अन्य व्यक्ति के साथ गलत काम करते हुए देख लिया था, जिसके बाद से वह गहरे मानसिक तनाव में था। परिजनों के अनुसार दीपक को जोधपुर के महिला थाने में दर्ज एक मुकदमे के जरिए भी लगातार डराया जा रहा था। ​आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन ​घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उनमें भारी आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन के समक्ष कड़ी मांग रखी है कि जब तक वीडियो और सुसाइड नोट में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक मामले में आगे की प्रक्रिया को लेकर वे संतुष्ट नहीं होंगे। इधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है। इंस्टाग्राम वीडियो, सुसाइड नोट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जानकारी के अनुसार दीपक की शादी बोरुंदा जिला जोधपुर निवासी नीतू के साथ अजमेर के आर्य समाज में 21 मार्च 2022 को हुई थी। उसके एक बेटी ढाई साल की बेटी ऋषिका है। इनकी पहले एंगेजमेंट हुई थी लेकिन ससुर ने वो एंगेजमेंट तुड़वा दी लेकिन दोनों के बीच फोन से बात होती रहती थी। जिसपर सास किरण देवी ने दोनों की शादी आर्य समाज में करवा दी थी। जानकारी के अनुसार सास ससुर के बीच भी अनबन है जिस वजह से वो लोग भी अलग अलग रहते हैं।

Jan 30, 2026 - 15:18
 0