ईद की नमाज की तैयारियों का लिया जायजा:इस्लाहुद्दीन खिजर पढाएंगे ईद की नमाज, वुजू के लिए 800 टोटियां
टोंक में सबसे बड़े ऐतिहासिक ईदगाह में ईद की नमाज मुफ्ती इस्लाहुद़्दीन खिजर अदा कराएंगे। ईद की नमाज ईदगाह में चांद दिखाई देने के दूसरे दिन सुबह पौने 9 बजे होगी। ईद की नमाज की तैयारियों को ईदगाह में मौलवीं सईद साहब की मौजूदगी में जायजा लिया गया। इस मौके पर मौलवीं सईद साहब ने एकता-भाईचारे के साथ त्यौहार मनाए जाने पर जोर देते हुए नेक राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। वुजू के लिए 8 सौ टोंटियां मुफ्ती इस्लाहुद्दीन खिजर ने बताया कि उनको सभी ने ईद की नमाज अदा कराने की जिम्मेदारी दी है। इस मौके पर ईदगाह कमेटी के मोइनुद्दीन निजाम ने ईदगाह में ईद की नमाज की व्यवस्थाओं पर बताया कि ईदगाह में ईद की नमाज की सभी इंतजाम पूरे किए जा रहे हैं। यहां पर 25-30 हजार लोग नमाज अदा करते हैं। इनके वुजू के लिए 8 सौ टोंटियां लगाई गई है। साथ ही पानी, सफाई आदि की भी व्यवस्था की गई है। इस मौके पर शाही जामा मस्जिद में हाफिज मसीउद्दीन द्वारा ईद की नमाज अदा कराए जाने का भी ऐलान हुआ। 33 साल से नमाज अदा करवा रहे मौलवी सईद साहब पिछले 33 साल से ईदगाह में ईद की नमाज अदा कराते रहे हैं। लेकिन इस बार उनकी तबीयत ठीक नहीं होने की स्थिति में ईद की नमाज के लिए शहर के प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में ईद की नमाज को लेकर तय किया गया। जिसके बाद ये ऐलान किया गया कि इस बार मुफ्ती आदिल नदवी ईद का बयान करेंगे तथा इस्लाहुद्दीन खिजर नमाज अदा कराएंगे। इस मौके पर हबीब मियां, मुश्ताक अहमद, खालिद मसूद, शराफत अली वकील, मिर्जा खलीकुल्लाह, बरकात हसीन आदि भी मौजूद रहे।



