बेटी की शादी के लिए जयपुर आए,गहनों का बैग चोरी:रिसोर्ट के अंदर पहुंच गए बदमाश, कुर्सी पर रखते ही उठा ले गए बैग

जयपुर के एक रिसोर्ट से लाखों रुपए के गहने-कैश चोरी हो गए। दिल्ली से आया परिवार बेटी की शादी के लिए रिसोर्ट में ठहरा था। प्रोग्राम के दौरान बदमाश कुर्सी पर रखा बैग चोरी कर ले गए। आमेर थाने में पीड़ित ने बैग चोरी का मामला दर्ज करवाया है। ASI जगराम ने बताया- न्यू दिल्ली के मोती नगर निवासी सुरिन्द्र शर्मा (63) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 6 फरवरी को उनकी बेटी की शादी का प्रोग्राम आमेर के कूकस स्थित रोशन हवेली रिसोर्ट में था। शादी प्रोग्राम के लिए वह रिसोर्ट में आए हुए थे। रात को शादी की रस्मों के दौरान पत्नी ने बैग पास ही कुर्सी पर रख लिया। इसी दौरान मौका पाकर बदमाश नजर बचाकर कुर्सी पर रखा गहने-कैश से भरा बैग पार कर ले गए। कुछ ही देर बाद संभालने पर बैग गायब मिला। काफी तलाश के बाद भी बैग का पता नहीं चला। बैग चोरी की सूचना पर आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने बताया कि चोरी किए गए बैग में सोने-चांदी के गहने और 2 लाख रुपए कैश रखे थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बैग चोरों की तलाश में फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

Feb 9, 2026 - 13:04
 0