एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी।*
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी।*
*एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी।*
*15.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पुलभट्टा पुलिस ने एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार।*
*02 लाख के करीब आंकी गई है बरामद स्मैक की कीमत।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंह नगर द्वारा नशे और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु दिए गए कड़े निर्देशों के क्रम में, पुलभट्टा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के कुशल पर्यवेक्षण में टीम ने एक अभियुक्त को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
दिनांक 16 मार्च 2026 को थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश और गश्त पर थी। इस दौरान टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान अभियुक्त के शिव कुमार पुत्र रामजीवन, पुरानी मंडी, रेलवे स्टेशन के पास, थाना किच्छा, ऊधमसिंह नगर के पास से एक प्लास्टिक के डिब्बे में रखी 15.33 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुलभट्टा में FIR No. 45/2026 के तहत धारा 8/21 NDPS Act में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।



