जींद में कार-स्कूटी की टक्कर में डोडा पोस्त बरामद:तलाशी के दौरान मिला; स्कूटी सवार घायल, ड्राइवर मौके से फरार

जींद जिले के गांव गोसाईखेड़ा के पास एक कार की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें से चार किलो 810 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। गांव मेहरड़ा निवासी मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी स्कूटी पर जुलाना की तरफ जा रहा था। गोसाईखेड़ा गांव के पास एक कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। तलाशी के दौरान कार से डोडा पोस्त बरामद हादसे को अंजाम देने के बाद कार ड्राइवर गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी के दौरान उसमें से चार किलो 810 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। कार ड्राइवर पर केस दर्ज जुलाना थाना पुलिस ने मोहित की शिकायत के आधार पर फरार कार ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और नशीले पदार्थ निरोधक एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Mar 19, 2026 - 20:17
 0