कोटा में ठेकेदार को धमकाकर 2 लाख ऐंठे:PWD में काम करना है तो टेंडर का 10% पुल देना होगा, गेंगस्टर सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज

कोटा में पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार को धमकाकर 2 लाख रूपए ऐंठने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ठेकेदार की शिकायत पर गुमानपुरा पुलिस ने भीमसिंह, रुपनारायण, तेजपाल, गेंगस्टर शिवराज व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गुमानपुरा थाना SHO महेश कारवाल ने बताया की ठेकेदार की शिकायत पर 27 जनवरी को मामला दर्ज किया है। मामले में भीमसिंह कुंतल, रुपनारायण गुर्जर, तेजपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। तीनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। टेंडर का10 प्रतिशत हिस्सा हमें देना होगा दरअसल गुमानपुरा निवासी ठेकेदार ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया की वो पीडब्ल्यूडी विभाग में ठेकेदारी का काम करता है। सितंबर 2025 में महिला आईटीआई संजय नगर कोटा में मेंटिनेंस का टेंडर लगाया था। जो उसकी फर्म के नाम से खुला था। कुछ दिन बाद भीम सिंह नाम का व्यक्ति उससे मिला ओर कहा हम सभी यहां पर पुल करवा कर टेंडर देते हैं। जिसमें से कुछ हिस्सा शिवराज सिंह के निकलता है। यदि तुम्हें काम करना है तो टेंडर का 10 प्रतिशत हिस्सा 2 लाख 80 हजार रुपए हमें देना होगा। नहीं तो हम तुम्हें यहां काम नहीं करने देंगे।हमने पीडब्ल्यूडी के बाहर कैमरे लगा रखे हैं। यहां पर आने जाने पर हम नजर रखते हैं। यदि हमारा हिस्सा नहीं दिया तो अंजाम बुरा होगा। 50 हजार ऑनलाइन और 1लाख नगद दिए उसके कुछ दिन बाद रूपनारायण गुर्जर, तेजपाल सिंह व दो-तीन अन्य व्यक्तियों ने धमकाया ओर कहा बोली लगाने की रकम का 10 प्रतिशत देना होगा, नहीं तो दाभाई शिवराज सिंह से बात कर लो, वो मुझे धमकाते हुए वहां से चलें गए उसके बाद पीडब्ल्यूडी ऑफिस ने भीमसिंह ने धमकाते हुए रूपए मांगे। रूप नारायण, भीम सिंह, और तेजपाल सिंह ने कई बार धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर 25 नवंबर को 50 हजार ऑनलाइन और 1लाख नगद रूपनारायण गुर्जर को दिए। उसके बाद भी यह लोग धमकिया देते रहे। अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल करते रहे अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल करते रहे। परेशान होकर 31 दिसंबर को 50 हजार रामनारायण गुर्जर के खाते में डाल दिए। उसके बाद भी यह लोग काम नहीं करने दे रहे हैं, और धमका रहे हैं कि आइंदा हमारी अनुमति के बिना कोई टेंडर डाला तो अपनी जान से हाथ दो बैठेगा। डरा धमका कर इन लोगों ने रुपए लिए हैं। और अभी भी धमकी दे रहे हैं। ठेकेदार भाजपा युवा मोर्चा कोटा में पदाधिकारी रह चुका।

Jan 30, 2026 - 15:18
 0