झालावाड़ में हिंदू नववर्ष पर निकाली शोभायात्रा:2100 दीपक से महाआरती, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत

झालावाड़ में हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में 19 मार्च को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गढ़ परिसर से दोपहर में शुरू हुई यह यात्रा शाम सवा सात बजे पुनः गढ़ परिसर पहुंची, जहां 2100 दीपक से संगीतमय महाआरती के साथ इसका समापन हुआ। यह शोभायात्रा कई वर्षों से निकाली जा रही है। यात्रा मार्ग को केसरिया पताकाओं से सजाया गया था और 21 स्वागत द्वार लगाए गए थे। विभिन्न चौराहों पर महिलाओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं। शोभायात्रा में दो मोबाइल डीजे, एक बैंड, 11 ढोल, घुड़सवार और भगवान राम, हनुमान सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल थीं। यह यात्रा गढ़ परिसर से दोपहर तीन बजे शुरू होकर मंगलपुरा, गणेश मंदिर, स्टूडेंट बुक डिपो चौराहा, बालाजी टेंट हाउस, पोस्ट ऑफिस चौराहा, पंचमुखी बालाजी, बस स्टैंड सर्किल, सुभाष सर्किल, राधारमण मैदान, मोटर गैराज चौराहा, सीमेंट रोड और नगरपरिषद मार्ग से होते हुए गुजरी। इस शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर गढ़ परिसर स्थित भगवान गणपतिजी का विशेष पगड़ी श्रृंगार किया गया, जिसके लिए सामग्री उज्जैन से मंगवाई गई थी। राष्ट्र सेविका समिति का वर्ष प्रतिपदा उत्सव दादा गणेश मंदिर परिसर में राष्ट्र सेविका समिति ने नववर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया। उत्सव में मुख्य वक्ता के रूप में इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. अचला नागर उपस्थित रही। उन्होंने बताया कि हिंदू नव वर्ष क्यों मनाया जाता है इसके पीछे क्या वैज्ञानिक कारण है और आज के दिन की और भी क्या-क्या विशेषताएं हैं जैसे विषय पर जानकारी दी। इसलिए मनाया जाता है नव वर्ष आज के दिन सृष्टि का प्रारंभ हुआ विक्रम संवत् प्रारंभ हुआ, महाराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक हुआ, ऐसे अनेक घटनाओं से आज का दिन सनातन धर्म में विशेष स्थान रखता है। वर्ष प्रतिपदा उत्सव के बाद समिति की बहनों अचला नागर, संध्या गौतम, सुमनलता गौड़, अंजु गोयल, संजू गोयल यमू ताई बनसोड़, प्रतिमा श्रृंगी, राम मूर्ति यादव, विद्या अग्रवाल,निर्मला सोमानी ने गढ़ गणेश मंदिर परिसर में आने वाले लोगों और दर्शनार्थियों को तिलक लगाकर नीम की कोपल और मिश्री खिलाकर नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। खेजड़ी के बालाजी सेवा समिति ने किया आयोजन श्री खेजड़ी के बालाजी मन्दिर पर समिति की ओर से आज बालाजी की प्रतिमा पर गाय के दुग्ध और मां नर्बदा नदी के जल से अभिषेक करके धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए। मन्दिर परिसर में स्थित महादेव का भी अभिषेक किया। बालाजी की प्रतिमा पर श्रृंगार किया जाकर आरती की। बालाजी परिसर में जन सहयोग से अखण्ड रामायण पाठ पिछले 8 वर्षो से निरन्तर चल रही है। वर्तमान में नवरात्रि में 9 ही दिन तक धार्मिक कार्यक्रम होगें। इसमें भजन कीर्तन, सुन्दर काण्ड, बालाजी पर धर्म ध्वजा, संगीतमय हरिनाम सहित कई कार्यक्रम होंगे।

Mar 19, 2026 - 20:20
 0