अमेरिका में भारतीय मोटल मैनेजर की हत्या, उसने हमलावर से पूछा था- तुम ठीक हो दोस्त...
Indian motel manager murdered : अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य में एक भारतीय मूल के मोटल मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना शुक्रवार दोपहर को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित पिट्सबर्ग शहर में हुई है। मोटल मैनेजर ने हमलावर से पूछा था- ...

Indian motel manager murdered : अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य में एक भारतीय मूल के मोटल मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना शुक्रवार दोपहर को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित पिट्सबर्ग शहर में हुई है। मोटल मैनेजर ने हमलावर से पूछा था- तुम ठीक हो दोस्त? आरोपी ने बाद में पुलिस पर भी गोलीबारी की। पुलिस एनकाउंटर में घायल होने के बाद आरोपी को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
खबरों के अनुसार, अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य में एक भारतीय मूल के मोटल मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना शुक्रवार दोपहर को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित पिट्सबर्ग शहर में हुई है। मोटल मैनेजर ने हमलावर से पूछा था- तुम ठीक हो दोस्त? आरोपी ने बाद में पुलिस पर भी गोलीबारी की।
ALSO READ: अमेरिका के मिशिगन के चर्च में आगजनी और गोलीबारी, कई लोग घायल, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया
पुलिस एनकाउंटर में घायल होने के बाद आरोपी को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। आरोपी 37 वर्षीय स्टेनली यूजीन वेस्ट है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। आरोपी एक महिला और एक बच्चे के साथ लगभग 2 हफ्ते से पिट्सबर्ग मोटल में रह रहा था।
मोटल पार्किंग में कार में बैठी महिला के साथ उसकी कुछ बहस हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने उसे गोली मार दी, जिससे मोटल मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी की आवाज सुनकर राकेश मोटल के बाहर आए और आरोपी वेस्ट से पूछा, क्या तुम ठीक हो दोस्त? तभी आरोपी ने उनके सिर में भी गोली मार दी।
ALSO READ: America : बार में भीड़ पर गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, 8 अन्य घायल
एक पुलिसकर्मी भी गोलीबारी में घायल है। आरोपी ने जिस महिला को गोली मारी है, वह भी अस्पताल में भर्ती है। मोटल के सर्विलांस कैमरों में गोलीबारी की यह घटना कैद हो गई। आरोपी पर आपराधिक हत्या, हत्या का प्रयास और लापरवाही से दूसरे व्यक्ति को खतरे में डालने का आरोप लगाया गया है।
Edited By : Chetan Gour