सेना चाहे तो पाकिस्तान का निशान मिटा सकती है-तेजस्वी यादव:नेता प्रतिपक्ष ने कहा- भारत पर संकट आए तो हम सब एक; शहीदों के परिवारों के साथ RJD

दरभंगा स्थित लोरिक धाम में लिरिक महोत्सव के अंतिम दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार देर रात पहुंचे। धाम बहेड़ी प्रखंड के वनडीहुली गांव में है। यहां नेता प्रतिपक्ष का भव्य स्वागत किया गया। नेता प्रतिपक्ष ने भगवती मंदिर में पूजा-अर्चना की। तेजस्वी यादव ने यहां कि भारतीय सेना चाहे तो पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा सकती है। देश पर संकट आए तो हम सब एक है, और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। राष्ट्रीय जनता दल शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है। तेजस्वी ने मंच से सरकार पर तीखा हमला बोला। इन्होंने कहा कि अब 20 साल पुरानी खटारा सरकार नहीं चाहिए। जब 15 साल पुरानी गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं मिलती, तो 20 साल पुरानी सरकार क्यों चले? ऐसी सरकार जो न सुनती है, न कार्रवाई करती है। अब बिहार को तेज रफ्तार से आगे बढ़ाना है। मिथिला क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा में लाना है। लोग बाढ़, गरीबी और पलायन से परेशान हैं। दूसरे राज्यों में जाकर कमाई कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा, हमारी सरकार बनी तो मुद्दों की लड़ाई लड़ेंगे। सरकार नौजवानों पर चला रही डंडा 17 महीने में हमने 5 लाख सरकारी नौकरियां दीं। पहले लोग मजाक उड़ाते थे कि 10 लाख नौकरी कहां से देंगे। लेकिन हमने 5 लाख नियुक्ति पत्र बांटे। जब तेजस्वी उपमुख्यमंत्री थे, तब पेपर लीक नहीं होता था। अब पेपर लीक हो रहा है, लाठी चल रही है। सरकार नौजवानों पर डंडा चला रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा, लाखों सरकारी नौकरियां और दी जाएंगी। माय-बहन-मान योजना लाएंगे। हर मां के खाते में ₹2500 सीधे भेजे जाएंगे। झारखंड में हमारी सरकार ने महिलाओं को ₹2500 देना शुरू किया है। जब झारखंड बदल सकता है, तो बिहार क्यों नहीं? बिहार में सबसे महंगी बिजली मिलती है, जबकि यह सबसे गरीब राज्य है। यह अन्याय अब नहीं चलेगा। हमारी सरकार बनी तो 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। हम 500 रूपए में देंगे गैस सिलेंडर तेजस्वी ने कहा, वृद्धा, दिव्यांग और विधवा पेंशन ₹400 मिलती है। हमारी सरकार बनी तो ₹1500 देंगे। गैस सिलेंडर ₹1200 का हो गया है, हम ₹500 में देंगे। सरकारी नौकरी के फॉर्म भरने के लिए ₹500- 1000 लगते हैं। हमारी सरकार बनी तो सभी फॉर्म मुफ्त होंगे। परीक्षा केंद्र तक आने-जाने का खर्च भी सरकार उठाएगी। डोमिसाइल कानून 100% लागू करेंगे। ताकि बिहार के लोगों को बिहार में नौकरी मिले। किसानों, गरीबों, बुजुर्गों और मजदूरों के लिए योजनाएं तैयार हो रही हैं। समय आने पर सब बताएंगे। उन्होंने कहा, एक खेत में एक ही बीज सालों तक रहेगा तो जमीन बंजर हो जाएगी। अब नया बीज बोने का समय है। शहीद के परिवार को 3 लाख की मदद तेजस्वी ने कहा, शहीद मोहम्मद इम्तियाज के घर जाकर मिले। पार्टी ने ₹3 लाख की मदद दी। उन्होंने देश की रक्षा में जान दी। यही भारत की खूबसूरती है। अलग-अलग धर्म, जाति के लोग एक साथ रहते हैं। कुछ लोग हिंदू-मुसलमान करते हैं, लेकिन बिहार का लाल भारत माता की रक्षा में शहीद हुआ। हमें गर्व है। भारत सरकार आतंकवाद मिटाने के लिए जो भी कदम उठाएगी, हम साथ हैं। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। सेना पर हमें गर्व है। पहले भी पाकिस्तान के दो टुकड़े किए। अगर सेना चाहे तो पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा सकती है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। भारत पर संकट आए तो हम सब एक हैं। तेजस्वी ने कहा, शहीदों के परिवारों के साथ राष्ट्रीय जनता दल मजबूती से खड़ा है। जनता ही असली मालिक है। आप ताकत देते हैं, तभी हम लड़ते हैं। बिहार में विकास, भाईचारा और गरीबों के कल्याण की बात होनी चाहिए। सरहद पर बिहारी सबसे आगे अभी जो शहीद हुए हैं, उनमें दो यादव हैं। लेकिन जब भी कोई दुश्मन सरहद पर चुनौती देता है, बिहारी पीछे नहीं हटता। बिहारी सबसे आगे होता है। कार्यक्रम में अब्दुल बारी सिद्दीकी, ललित यादव, ऋषि मिश्रा, भोला यादव, ओमप्रकाश खिरिया, उदय शंकर यादव, राजीव कुशवाहा, रामानंद यादव, रविंद्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह, रामप्रवेश यादव मौजूद थे।

May 14, 2025 - 11:54
 0