शेखपुरा में स्कूटी और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत:4 लोग घायल, पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर, 3 की हालत नाजुक

शेखपुरा में मंगलवार को बरबीघा-सरमेरा हाइवे पर गांगटी मोड़ के पास रेलवे क्रॉसिंग के निकट एक बाइक और स्कूटी के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में दोनों वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही बरबीघा थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया गया। बाद में सभी घायलों को गंभीर अवस्था में पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक ने सामने से मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, बरबीघा थाना क्षेत्र के घरसैनी गांव निवासी राजेंद्र सिंह का बेटा विपुल कुमार (34) अपने 2 रिश्तेदार पूजा कुमारी और ज्योति कुमारी के साथ बाइक से बरबीघा बाजार से लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक ने सामने से टक्कर मार दी। घायलों की हालत गंभीर टक्कर मारने वाले की पहचान कोरमा थाना के मुरारपुर निवासी रामाशीष राम का प्रदुमन कुमार (35) के रूप में हुई है। राजेंद्र सिंह की पत्नी का देहांत कुछ दिन पहले हुआ था। मंगलवार को उसका एकादशा का कार्यक्रम था। श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने दोनों महिलाएं अपने बहनोई के घर आ रही थीं। घायलों में से 3 की हालत नाजुक बताई गई है। बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

Jul 29, 2025 - 22:03
 0