भिवानी में 13 को श्री दक्ष प्रजापति जयंती समारोह:10 को सम्मान समारोह में कुलदीप बिश्नोई होंगे मुख्यातिथि, सुरेश प्रजापति बोले- 36 बिरादरी के लोग लेंगे भाग
भिवानी में 13 जुलाई को प्रदेश स्तरीय श्री दक्ष प्रजापति जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे। समारोह की तैयारियां चल रही हैं। श्री दक्ष प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं, 12वीं व ग्रेजुएशन में 80 प्रतिशत से अधिक अंक वाले बच्चों, खिलाड़ी व अन्य किसी फील्ड में विशेष उपलब्धि पाने वालों को सम्मानित किया जाएगा। श्री दक्ष प्रजापति महासंघ के प्रधान सुरेश कुमार प्रजापति ने भिवानी शहर की ब्रह्म कॉलोनी, गरिमा गार्डन, डाबर कॉलोनी व जीतू वाला जोहड़ क्षेत्र में लोगों को 13 जुलाई को मेला ग्राउंड भिवानी में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा की अध्यक्षता में होने वाले राज्यस्तरीय श्री दक्ष प्रजापति महाराज जयंती समारोह और 10 जुलाई को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह एवं भंडारे का निमंत्रण दिया। उन्होंने हिसार से पूर्व सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई को महाराजा श्री दक्ष प्रजापति जयंती समारोह के लिए आमंत्रण दिया। साथ ही उन्हें 10 जुलाई को होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आने की सहमति दी। 36 बिरादरी के लोग होंगे शामिल
प्रधान सुरेश कुमार प्रजापति ने कहा कि 13 जुलाई का समारोह हरियाणा के इतिहास में नई मिसाल बनेगा। प्रजापति समाज सहित 36 बिरादरी के लोग समारोह में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों का जोश देखते ही बन रहा है और समाज में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह है। इस अभियान में महासचिव नरेश सिंहमार, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, उप प्रधान मिंटू प्रजापति, रोहताश ठेकेदार, रामकुमार प्रधान, लीला ठेकेदार प्रधान, सह सचिव सुरेंद्र प्रजापति, विशाल प्रजापति समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।