नवादा में इलाज के लिए निकली महिला का मिला कंकाल:24 दिन से लापता थी, कपड़े और दस्तावेज से हुई शव की पहचान; बहू पर हत्या की आशंका

नवादा के मेसकौर थाना क्षेत्र के में शुक्रवार की सुबह एक 40 वर्षीय महिला का कंकाल मिला। मृतका की पहचान नवडीहा गांव निवासी किरण देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वह 24 दिन से लापता थी। मृतका के परिजनों ने बताया कि किरण देवी 8 जून को घर से बहू के साथ इलाज के लिए निकली थी, जिसके बाद से वो लापता थीं। उसका कंकाल नारदीगंज थाना क्षेत्र के पेश गांव से सटे गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के कचहरा गांव के पहाड़ से मिला। महिला की पहचान उसके कपड़े, पर्स, घर की चाबी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और लॉकेट से की गई।दातुन तोड़ने गए गांव के युवकों ने कंकाल देखा और गांव में सूचना दी। पुलिस ने मौके से मिले दस्तावेजों के आधार पर नारदीगंज और मेसकौर थाने से संपर्क किया। परिजनों ने पहुंचकर शव की पहचान की। परिजनों के अनुसार, किरण देवी अपनी बहू काचो देवी के साथ 8 जून को तुंगी में इलाज के लिए गई थीं। जिसके बाद बहू घर लौट आई, लेकिन सास नहीं लौटीं। बहू ने बताया कि वह उन्हें साथ लेकर आई थी, लेकिन कहां गईं, यह नहीं पता। परिजनों ने काचो देवी पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि काचो देवी ने उनके बेटे सनी कुमार से प्रेम विवाह किया था, बताया कि पांच साल पहले दोनों की शादी हुई थी। जिसका किरण देवी विरोध कर रही थीं। जांच में जुटी पुलिस डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि पुलिस ने कंकाल को जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है। हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है।

Jul 4, 2025 - 10:50
 0