केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पुतला जलाया:सहरसा में यादव समाज पर आपत्तिजनक कमेंट के विरोध में प्रोटेस्ट

सहरसा में रविवार शाम केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। यादव समाज के युवाओं ने वीर कुंवर सिंह चौक पर उनका पुतला दहन कर नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री लगातार यादव समाज को लेकर आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं, जिससे समाज में आक्रोश है। उनलोगों ने कहा कि बिहार के सीएम से लेकर केंद्रीय मंत्री यादव को टारगेट कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक से हुई, जहां बड़ी संख्या में युवाओं ने आक्रोश मार्च निकाला। यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचा, जहां केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। ''नेताओं की बयानबाजी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ रही'' युवा शक्ति के पूर्व जिला अध्यक्ष विक्रम यादव ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक से मार्च निकालने का उद्देश्य यह संदेश देना था कि समाज किसी भी प्रकार के जातीय अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में जातीय राजनीति हावी हो रही है और नेताओं की बयानबाजी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ रही है। प्रदर्शन में शामिल कमलेश यादव उर्फ आदित्य यादव, एमएस के राजू कुमार और सुमित सहित अन्य युवाओं ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी लगातार यादव समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणियां कर रहे हैं। इसी के विरोध में यह शांतिपूर्ण पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ कार्यक्रम प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि नेताओं द्वारा किसी विशेष समाज के खिलाफ दिए जा रहे बयानों पर रोक लगाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की बयानबाजी बंद नहीं हुई, तो भविष्य में और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन का यह कार्यक्रम चौक पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

May 24, 2026 - 20:42
 0