LIVE: अभिषेक बनर्जी बोले, 'समर्थन का मतलब यह नहीं कि आग लगाकर पानी लाने वालों की तारीफ करें'
Latest News Today Live Updates in Hindi : लोकसभा में मंगलवार को परीक्षा में सुधारों से जुड़े विधेयक पर चर्चा जारी। विपक्ष ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की गैैर मौजुदगी पर उठाए सवाल। पल पल की जानकारी...
Latest News Today Live Updates in Hindi : लोकसभा में मंगलवार को परीक्षा में सुधारों से जुड़े विधेयक पर चर्चा जारी। विपक्ष ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की गैैर मौजुदगी पर उठाए सवाल। पल पल की जानकारी...
संसद में गतिरोध समाप्त होने के बाद लोकसभा में आज परीक्षा में सुधारों से जुड़े विधेयक पर चर्चा होगी। चर्चा के लिए 6 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। स्पीकर ओम बिरला ने जरूरत पड़ने पर इससे अधिक समय देने की बात कही है।
विधेयक पर चर्चा के दौरान बांसुरी स्वराज, सायोनी घोष जैसे युवा चेहरे सरकार की ओर से पक्ष रखेंगे। वहीं, विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सरकार पर हमले की जिम्मेदारी संभालेंगे। सपा की ओर से अखिलेश यादव, तृणमूल से महुआ मोइत्रा चर्चा में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। यह नोटिस 20 जुलाई, 2026 को संसद तक हुए मार्च के दौरान निहत्थे छात्र प्रदर्शनकारियों पर रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा कथित तौर पर पैलेट गन के इस्तेमाल पर चर्चा के लिए दिया गया है, जिसमें 80 से ज़्यादा लोग घायल हो गए थे।संसद में NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य नेता बैठक में शामिल हुए। बैठक में एनसीपीआई के सांसद भी पहुंचे।
संसद परिसर में भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, पंजाब के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
-लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू। दोपहर 12 बजे लोकसभा में पेपर लीक संशोधन बिल पर चर्चा होगी।
-पैलेट गन मामले में संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा। लोकसभा और राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि देश भर में छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि विरोध-प्रदर्शन लोकतंत्र का एक अनिवार्य हिस्सा है। देश भर में सार्वजनिक प्रदर्शनों और विरोध-प्रदर्शनों पर पुलिस की प्रतिक्रिया को नियंत्रित करने के लिए एक स्पष्ट प्रोटोकॉल की आवश्यकता है।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी सांसदों के साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दौरान 20 से ज़्यादा बार पेपर लीक हुए हैं।'पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल' पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, 'मुझे लगता है कि दोपहर 2 बजे 6 से 8 घंटे की चर्चा शुरू होने वाली है। अगर चर्चा में उन मुद्दों पर बात होती है जिनका देश को इंतजार है, तो हम जरूर सवाल पूछेंगे। क्या सरकार का लाया गया बिल काफी है? क्या सिर्फ फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने या एक-दो प्रावधान बदलने से सच में हमारे बच्चों का भविष्य बेहतर होगा? ये ऐसे सवाल हैं जो पूछे जाने चाहिए। कई सवाल हैं। सरकार की जवाबदेही बहुत जरूरी है। हालांकि कुछ स्थितियों में मंत्री का इस्तीफा देना सही कदम हो सकता है, लेकिन यह काफी नहीं है। पूरे सिस्टम की जांच और उसमें बड़े बदलाव की जरूरत है।धर्मेंद्र प्रह्लाद पर कल भाजपा-एनडीए सांसदों की नारेबाजी पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "क्या आपको नहीं लगता कि यह शर्मनाक है? उन परिस्थितियों पर विचार करें जिनके तहत उन्होंने इस्तीफा दिया, फिर भी उनका यहाँ ऐसे स्वागत किया जा रहा है जैसे कोई सुपरस्टार आ रहा हो। इस सरकार पर भरोसा नहीं किया जा सकता। आज भी छात्रों को परेशान किया जा रहा है। मैंने गौर किया कि कुछ इंस्टाग्राम हैंडल पर लड़कियों की तस्वीरें पोस्ट की गई हैं, और साथ में यह दावे किए गए हैं कि उन्होंने ऐसा या वैसा किया है। या तो आप बातचीत कर रहे हैं और वाकई इस मुद्दे को हल करना चाहते हैं, या फिर आप छात्रों को परेशान कर रहे हैं और अब भी उन्हें दबाने की कोशिश कर रहे हैं।"संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक पर कहा, मैंने सभी पार्टियों के नेताओं, कांग्रेस के चीफ व्हिप, समाजवादी पार्टी के चीफ व्हिप, DMK और NCP से बात की और सभी इस बात पर सहमत हुए कि 6 घंटे की चर्चा को 2 घंटे और बढ़ाकर 8 घंटे कर दिया जाए। हम सब इस बात पर सहमत हुए।
उन्होंने कहा कि सदन में यह बात कह रहा हूं कि वेणुगोपाल जी, अगर आपको अतिरिक्त 2 घंटे चाहिए, तो सरकार को कोई आपत्ति नहीं है। हम मिलकर इस पर फैसला कर सकते हैं। स्पीकर ने अभी कहा है कि इसे एक घंटा और बढ़ाने में हमें कोई आपत्ति नहीं है। अगर 8 घंटे से भी ज्यादा समय की जरूरत पड़ी, तो हम 10 घंटे की चर्चा के लिए भी तैयार हैं।
-डॉ जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में बिल पर चर्चा के दौरान कहा कि पहले भी पेपर लिक होते थे। 2009, 2011, 2012 और 2013 में पेपर लीक हुए। यह सिर्फ एक राज्य तक सिमित नहीं। पीएम ने जल्द न्याय का फैसला किया है। नए बिल में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन।
-राज्यसभा की कार्यवाही 29 जुलाई, 2026 को सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित हुई।लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई ने कहा- ये सरकार शिक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि संशोधन बिल केवल सरकार का दिखावा है। पेपर लीक के आरोपियों को बेल मिली। 2024 में भी सरकार बिल लाई थी। उस समय बड़ी बड़ी बाते कही गई। 2024 का कानून कड़ा था तो आरोपियों को बेल कैसे मिली?लोकसभा में बोलते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि जब मंत्री (पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान) संसद पहुंचे, तो सदन के बाहर उनका स्वागत किया गया...सोचिए सदस्यों को कितनी बड़ी राहत मिली होगी और वे किस बड़े संकट से बच गए। एक 'प्रधान' को हटाकर, आपने 'प्रधानमंत्री' को बचा लिया।
पब्लिक एग्ज़ामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026 पर बोलते हुए TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'हम इस बिल का समर्थन करते हैं। लेकिन मैं शुरू से ही यह साफ़ कर देना चाहता हूं कि सिर्फ़ इसलिए कि हम इस बिल और संशोधन का समर्थन करते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि सरकार हमसे उन लोगों की तारीफ़ करने की उम्मीद करे जिन्होंने दुनिया में आग लगाई हो, और फिर वे बस पानी की एक बाल्टी लेकर आ जाएं।'



