राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय में 'स्वयं' मूक्स दो दिवसीय कार्यशाला:29 जुलाई से शुरू, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और 'डिजिटल इंडिया' के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। विश्वविद्यालय का सेंटर फॉर ऑनलाइन एजुकेशन 29 और 30 जुलाई 2026 को 'डेवलपमेंट ऑफ स्वयं मूक्स' विषय पर दो दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। यह कार्यशाला सरस्वती परिसर स्थित लोकमान्य तिलक शास्त्रार्थ सभागार में आयोजित होगी। इसका उद्घाटन मंगलवार, 29 जुलाई को पूर्वाह्न 10:30 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य सत्यकाम करेंगे। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (हल्द्वानी) के कंप्यूटर साइंस एवं आईटी निदेशक प्रो. जितेंद्र पांडेय मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। कुलपति आचार्य सत्यकाम ने कार्यशाला की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कहा कि मूक्स (Massive Open Online Courses) दूरस्थ शिक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि 'स्वयं' प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध पाठ्यक्रम यूजीसी, एआईसीटीई और एनपीटीईएल जैसे शीर्ष संस्थानों द्वारा प्रमाणित होते हैं, और इन्हें पूरा करने पर विद्यार्थियों को डिग्री में क्रेडिट ट्रांसफर की सुविधा मिलती है। आचार्य सत्यकाम ने यह भी कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को घर बैठे देश के श्रेष्ठ शिक्षकों से जोड़ना है। ऑनलाइन शिक्षा के विशेषज्ञ प्रो. जितेंद्र पांडेय शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण कंटेंट लेखन, वीडियो लेक्चर रिकॉर्डिंग, ऑनलाइन मूल्यांकन और क्विज निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इस प्रशिक्षण से विश्वविद्यालय के अधिक से अधिक पाठ्यक्रम राष्ट्रीय स्तर के 'स्वयं' पोर्टल पर उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे छात्रों को लाभ मिलेगा। सेंटर फॉर ऑनलाइन एजुकेशन के निदेशक और कार्यशाला संयोजक प्रो. अजेंद्र कुमार मलिक ने विश्वविद्यालय के सभी नियमित और संविदा शिक्षकों से इस महत्वपूर्ण आयोजन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Jul 28, 2026 - 22:51
 0