सीतामढ़ी में पुलिस कस्टडी से कुख्यात अपराधी भागा:3 जुलाई को एनकाउंटर में घायल हुआ था, SP ने कहा- पुलिसकर्मी होंगे सस्पेंड

सीतामढ़ी में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सीएसपी लूटकांड का मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी फेकन कुमार मंगलवार को सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में छापेमारी की जा रही है। फरार अपराधी की पहचान परसौनी थाना क्षेत्र के सुंदरगामा निवासी अमृत साह के पुत्र फेकन कुमार के रूप में हुई है। फेकन पर रीगा थाना क्षेत्र के अनहारी स्थित सीएसपी केंद्र से दिनदहाड़े पिस्टल के बल पर ₹1.50 लाख की लूट का आरोप है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 3 जुलाई को चार अपराधियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें पुलिस की गोली लगने से फेकन घायल हो गया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके पास से दो पिस्टल, एक देसी कट्टा, लूट में प्रयुक्त वाहन सहित अन्य सामान भी बरामद किया था। इलाज के बाद 14 जुलाई को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। जेल अधीक्षक जलज कुमार ने बताया कि फेकन की तबीयत बिगड़ने पर 24 जुलाई को उसे मंडल कारा से इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। वह पुलिस की निगरानी में उपचाराधीन था। इसी दौरान मंगलवार को वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फेकन कुमार के विरुद्ध सीतामढ़ी जिले के परसौनी, बेलसंड, रीगा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के लगभग आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी शुरू कर दी है। इस मामले पर एसपी अमित रंजन ने बताया कि फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस पुलिस टीम की ड्यूटी लगी थी, उन सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाएगा। इस घटना के बाद पुलिस अभिरक्षा और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Jul 28, 2026 - 22:51
 0