हरियाणा से आई पिस्टल, अजमेर में हुई डिलीवरी:रिमांड के दौरान आरोपी का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

अजमेर के पीसांगन मसीनिया गांव निवासी मुकेश रावत हत्याकांड में गिरफ्तार चौथे आरोपी सोनू गुर्जर से पूछताछ में अवैध पिस्टल को लेकर अहम सुराग मिले हैं। पुलिस की पूछताछ आरोपी ने बताया- मैंने पिस्टल हरियाणा निवासी एक सप्लायर से खरीदी थी। इसकी डिलीवरी बांदनवाड़ा के देवरिया रोड पर हुई थी। सोनू को पीसांगन थाना पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद हुए थे। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अलग मामला दर्ज किया गया। फिलहाल आरोपी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। मुकेश रावत की हत्या उसकी पत्नी विमला ने माइंस कारोबारी गोविंद सिंह रावत के साथ मिलकर की थी। गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। पीसांगन थाना पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि मुकेश को पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता चल गया था, जिसके चलते उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर यह हत्या की थी। आर्म्स एक्ट के मामले की जांच कर रहे एएसआई अनिल ने बताया- आरोपी ने हरियाणा निवासी कुलदीप से पिस्टल लेने की जानकारी दी है। कुलदीप फिलहाल भिनाय थाना पुलिस की हिरासत में है। पूछताछ में अब तक तीन अन्य संदिग्धों की भूमिका भी सामने आई है। उनकी तलाश की जा रही है। उधर, हत्या के मामले की जांच कर रहीं पीसांगन थाना प्रभारी पारुल यादव ने बताया- पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सोनू की भूमिका और हथियार के इस्तेमाल से जुड़े तथ्यों का भी सत्यापन किया जा रहा है। मुकेश की हत्या से पहले ही खरीदी पिस्टल पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनू ने कथित रूप से मुकेश हत्याकांड से पहले ही पिस्टल खरीद ली थी। ऐसे में जांच इस पहलू पर भी की जा रही है कि क्या हत्या की साजिश में हथियार का इस्तेमाल करने की भी तैयारी थी। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। ----- यह खबर भी पढ़िए…. पत्नी ने माइंस कारोबारी प्रेमी संग पति का मर्डर किया:रात में गला दबाया, फिर सुसाइड दिखाने की कोशिश; परिवार बोला- 2 साल से है अफेयर अजमेर के पीसांगन में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला दबाकर मर्डर कर दिया। आरोपी पत्नी और माइंस कारोबारी प्रेमी ने हत्या को सुसाइड दिखाने की भी कोशिश की। पीसांगन थाना प्रभारी पारूल यादव ने बताया कि किसान मुकेश रावत (33) गुरुवार (23 जुलाई) सुबह घर में मृत मिला था। पढ़ें पूरी खबर

Jul 27, 2026 - 08:13
 0