Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

संसद में पब्लिक एग्ज़ामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में लाठीचार्ज को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि पैलेट गन चलाने का आदेश ...

Jul 28, 2026 - 22:52
 0
Priyanka Gandhi :  संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

priyanka gandhi संसद में पब्लिक एग्ज़ामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में लाठीचार्ज को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस बिल से पेपर लीक नहीं रूकने वाला है। उन्होंने कहा कि फोन का नहीं, दिल का एंगल बदलना होगा। नई कमेटी में गौमूत्र विशेषज्ञ भी हैं। 

ALSO READ: 260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स छात्रों पर पैलेट गन चलाने की क्या जरूरत थी। पूरा देश सरकार से सवाल कर रहा है। छात्रों पर लाठीचार्ज की क्या जरूरत थी। क्या छात्र आतंकवादी थे। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जवाब दें। प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता हमसे जवाब मांगती है। संसद किसी की जागीर नहीं है। सरकार को अपनी अकड़ का इलाज करना होगा। देश का युवा न्याय मांग रहा है, भीख नहीं। 

 एक भी दोषी या पेपर लीक माफिया को सजा नहीं हुई

लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इस सरकार ने रोजगार पैदा करने वाले सभी सेक्टर को लगातार कमज़ोर किया है। परीक्षा प्रणाली ही फेल हो गई है। पिछले दशक में 152 बार पेपर लीक हुए हैं। करोड़ों छात्र इससे प्रभावित हुए हैं लेकिन एक भी दोषी या पेपर लीक माफिया को सज़ा नहीं दी गई है।

ALSO READ: नई Hyundai Creta में मिलेंगे बड़े बदलाव! 15 इंच स्क्रीन, Level 2 ADAS और HUD के साथ होगी लॉन्च प्रियंका गांधी ने कहा कि नए शिक्षा मंत्री ने महिलाओं पर अपशब्द कहे। प्रियंका के इस बयान के बाद सदन में हंगामा हुआ। किरेन रीजिजू कहा कि उन्हें अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। नए शिक्षा मंत्री का चरित्र हनन किया गया। इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं इसका सबूत दे दूंगी। लोकसभा स्पीकर ने कहा कि बिना तथ्य के ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए।

AK-47 की क्या जरूरत थी

लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश के युवाओं पर पेलेट गन और AK-47 का इस्तेमाल करने की क्या ज़रूरत थी? क्या वे आतंकवादी थे?...पेलेट गन इस्तेमाल करने का आदेश किसने दिया? क्या यह प्रधानमंत्री ने दिया? क्या गृह मंत्री ने दिया? पूरा देश पूछ रहा है। यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी नहीं पूछ रही है, पूरा देश पूछ रहा है।

RSS प्रचारकों ने शिक्षा सिस्टम को खोखला बनाया

लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उन्होंने हमारे शिक्षा सिस्टम में RSS प्रचारकों को भरकर उसे खोखला बना दिया है। उन्होंने जबरदस्ती NTA को बनवाकर सिस्टम का केंद्रीकरण करके उसे और भी उलझा दिया है। देश के कुल बजट में शिक्षा बजट की हिस्सेदारी हर साल बढ़ाने के बजाय घटती जा रही है।