श्रीलंका दौरे के लिए Team India घोषित, Washington Sundar बाहर तो Saransh Jain को मिली पहली बार जगह

श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा मध्य प्रदेश के अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी सरांश जैन के चयन को लेकर हो रही है। 33 वर्षीय सरांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें राष्ट्रीय टीम के रूप में मिला।मौजूद जानकारी के अनुसार सरांश जैन को वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किया गया है। वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि बोर्ड ने दूसरे टेस्ट में उनकी उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।बता दें कि सरांश जैन पिछले कुछ वर्षों से मध्य प्रदेश और भारत ए के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 54 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 188 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी करते हुए 2,223 रन भी बनाए हैं। उनके नाम दो शतक और 14 अर्धशतक भी दर्ज हैं।गौरतलब है कि पिछले वर्ष दलीप ट्रॉफी में उन्होंने मध्य क्षेत्र की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। दो मुकाबलों में 16 विकेट लेने के साथ 136 रन भी बनाए थे। वहीं 2025-26 रणजी ट्रॉफी सत्र में उन्होंने 518 रन बनाने के अलावा 30 विकेट भी अपने नाम किए। हाल ही में श्रीलंका दौरे पर भारत ए की ओर से खेले गए दो अनौपचारिक टेस्ट मुकाबलों में भी उन्होंने सात विकेट लिए और दूसरे मैच में नाबाद 70 रन की उपयोगी पारी खेली थी। इसी प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है।टीम में अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है। उन्हें जून में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट से आराम दिया गया था। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी टीम में लौटे हैं। हालांकि उनका और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज साई सुदर्शन का चयन फिटनेस मंजूरी मिलने के बाद ही अंतिम माना जाएगा। बुमराह को इंग्लैंड दौरे के दौरान घुटने में चोट लगी थी, जबकि साई सुदर्शन भी हाल के दिनों में चोट से उबर रहे है।वहीं नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर और विदर्भ के हरफनमौला खिलाड़ी हर्ष दुबे इस बार टीम का हिस्सा नहीं हैं। नितीश कुमार रेड्डी अभी पुनर्वास प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। दूसरी ओर मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट पदार्पण में सात विकेट लेकर प्रभावित किया था, जिसके बाद उन्हें टीम में बरकरार रखा गया है। माना जा रहा है कि अंतिम एकादश में कुलदीप यादव, मानव सुथार और सरांश जैन के बीच दो स्थानों के लिए मुकाबला हो सकता है, यदि भारत तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरता है।तेज गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ को भी शामिल किया गया है। गुरनूर बराड़ ने हाल ही में भारत ए की ओर से श्रीलंका में खेले गए मुकाबले में दस विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था।बल्लेबाजी क्रम में भी ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। ऋषभ पंत मुख्य विकेटकीपर रहेंगे और ध्रुव जुरेल दूसरे विकेटकीपर के रूप में टीम का हिस्सा होंगे। देवदत्त पडिक्कल को अतिरिक्त बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया गया है।भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला 15 अगस्त से शुरू होगी। पहला मुकाबला गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर होगा। बता दें कि भारत नौ वर्षों बाद टेस्ट श्रृंखला के लिए श्रीलंका का दौरा कर रहा है। इससे पहले वर्ष 2017 में भारतीय टीम ने श्रीलंका को उसकी धरती पर 3-0 से हराकर श्रृंखला अपने नाम की थी। इस बार भी भारतीय टीम उसी सफलता को दोहराने के इरादे से मैदान में उतरने जा रही हैं।

Jul 28, 2026 - 22:52
 0
श्रीलंका दौरे के लिए Team India घोषित, Washington Sundar बाहर तो Saransh Jain को मिली पहली बार जगह
श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा मध्य प्रदेश के अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी सरांश जैन के चयन को लेकर हो रही है। 33 वर्षीय सरांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें राष्ट्रीय टीम के रूप में मिला।

मौजूद जानकारी के अनुसार सरांश जैन को वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किया गया है। वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि बोर्ड ने दूसरे टेस्ट में उनकी उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

बता दें कि सरांश जैन पिछले कुछ वर्षों से मध्य प्रदेश और भारत ए के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 54 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 188 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी करते हुए 2,223 रन भी बनाए हैं। उनके नाम दो शतक और 14 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष दलीप ट्रॉफी में उन्होंने मध्य क्षेत्र की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। दो मुकाबलों में 16 विकेट लेने के साथ 136 रन भी बनाए थे। वहीं 2025-26 रणजी ट्रॉफी सत्र में उन्होंने 518 रन बनाने के अलावा 30 विकेट भी अपने नाम किए। हाल ही में श्रीलंका दौरे पर भारत ए की ओर से खेले गए दो अनौपचारिक टेस्ट मुकाबलों में भी उन्होंने सात विकेट लिए और दूसरे मैच में नाबाद 70 रन की उपयोगी पारी खेली थी। इसी प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है।

टीम में अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है। उन्हें जून में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट से आराम दिया गया था। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी टीम में लौटे हैं। हालांकि उनका और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज साई सुदर्शन का चयन फिटनेस मंजूरी मिलने के बाद ही अंतिम माना जाएगा। बुमराह को इंग्लैंड दौरे के दौरान घुटने में चोट लगी थी, जबकि साई सुदर्शन भी हाल के दिनों में चोट से उबर रहे है।

वहीं नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर और विदर्भ के हरफनमौला खिलाड़ी हर्ष दुबे इस बार टीम का हिस्सा नहीं हैं। नितीश कुमार रेड्डी अभी पुनर्वास प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। दूसरी ओर मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट पदार्पण में सात विकेट लेकर प्रभावित किया था, जिसके बाद उन्हें टीम में बरकरार रखा गया है। माना जा रहा है कि अंतिम एकादश में कुलदीप यादव, मानव सुथार और सरांश जैन के बीच दो स्थानों के लिए मुकाबला हो सकता है, यदि भारत तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरता है।

तेज गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ को भी शामिल किया गया है। गुरनूर बराड़ ने हाल ही में भारत ए की ओर से श्रीलंका में खेले गए मुकाबले में दस विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था।

बल्लेबाजी क्रम में भी ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। ऋषभ पंत मुख्य विकेटकीपर रहेंगे और ध्रुव जुरेल दूसरे विकेटकीपर के रूप में टीम का हिस्सा होंगे। देवदत्त पडिक्कल को अतिरिक्त बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया गया है।

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला 15 अगस्त से शुरू होगी। पहला मुकाबला गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर होगा। बता दें कि भारत नौ वर्षों बाद टेस्ट श्रृंखला के लिए श्रीलंका का दौरा कर रहा है। इससे पहले वर्ष 2017 में भारतीय टीम ने श्रीलंका को उसकी धरती पर 3-0 से हराकर श्रृंखला अपने नाम की थी। इस बार भी भारतीय टीम उसी सफलता को दोहराने के इरादे से मैदान में उतरने जा रही हैं।