चंपारण रेंज DIG ने सुगौली थाना का किया इंस्पेक्शन:अपराध पर लगाम लगाने और लंबित मामलों के जल्द निपटारे का निर्देश

मोतिहारी में चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने सोमवार को सुगौली थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और थाना परिसर, अभिलेखों, मालखाना तथा हाजत की बारीकी से जांच की। उन्होंने साफ-सफाई और आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के बाद डीआईजी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र में हो रहे अपराधों, लंबित मामलों की प्रगति, वारंटों के निष्पादन और अपराध नियंत्रण के प्रयासों पर विस्तृत चर्चा हुई। लापरवाही को बर्दाश्त न करने का स्पष्ट निर्देश उन्होंने सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने और गंभीर मामलों में किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त न करने का स्पष्ट निर्देश दिया। डीआईजी हरकिशोर राय ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, नियमित गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस की सक्रियता से ही अपराध पर नियंत्रण संभव है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और निष्पक्ष तथा संवेदनशील तरीके से कार्य करने की सलाह दी। पुलिसकर्मियों में विशेष सतर्कता देखी गई डीआईजी ने थाना स्तर पर पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यशैली की समीक्षा करते हुए उन्हें अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। डीआईजी के दौरे के दौरान थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और पुलिसकर्मियों में विशेष सतर्कता देखी गई। उनके इस निरीक्षण को जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने दिए गए निर्देशों का पूरी तरह पालन करने का आश्वासन दिया।

Jul 28, 2026 - 22:51
 0