'नई पीढ़ी सैनिकों के बलिदान को हमेशा याद रखे':विजय दिवस पर निकली शौर्य यात्रा, वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

भीलवाड़ा में कारगिल विजय दिवस के मौके पर रविवार शाम पूर्व सैनिकों की ओर से शौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा सूचना केंद्र से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई एनसीसी कैंप मुख्यालय पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, घुड़सवार दल, एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड, स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य और पूर्व सैनिक शामिल हुए। शहर के प्रमुख चौराहों पर लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए और फूल बरसाकर शौर्य यात्रा का स्वागत किया। कारगिल विजय के 27 साल पूरे, शहीदों को किया नमन रिटायर्ड सूबेदार मेजर सी.एस. राठौर ने बताया कि इस साल कारगिल विजय दिवस के 27 वर्ष पूरे हो गए हैं। इसी दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय हासिल की थी। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस वीर सैनिकों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करने का दिन है। यात्रा का समापन एनसीसी कैंप मुख्यालय पर हुआ, जहां सभी ने कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सैनिक बोले- नई पीढ़ी सैनिकों के बलिदान को याद रखे सी.एस. राठौर ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को हमेशा यह याद रखना चाहिए कि देश की रक्षा के लिए हमारे वीर सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने भी कारगिल में तीन साल तक सेवा दी। बर्फीले और कठिन हालात में उन्होंने जवानों को शिक्षा देने का काम किया और पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। उनके अनुसार ऐसे आयोजन युवाओं में देशभक्ति की भावना मजबूत करते हैं और सैनिकों के त्याग व बलिदान से प्रेरणा लेने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम की अन्य तस्वीरें …

Jul 27, 2026 - 08:13
 0