अल्लाह का आदेश और...पेरिस में ताबड़तोड़ हमले का Video रोंगटे खड़े कर देगा

फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक ऐसी घटना घटित हुई है जिसकी तस्वीरें दिल दहला देने वाली है। तस्वीरों में हमलावर चीखता नजर आ रहा है, चिल्ला रहा है और वह कह रहा है कि उसने ऐसा किसके हुक्म पर किया है। हैरान कर देने वाली यह तस्वीरें पेरिस में सोमवार को पोर्ट डीलीची के पास दिखाई दी। जहां एक सिरफिरे शख्स ने तीन महिलाओं पर हमला किया। वहां मौजूद आम नागरिकों और छुट्टी पर चल रहे पुलिस अधिकारी की बहादुरी से आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया। फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंज ननेज ने कहा कि इस हमले में 19, 24 और 36 साल की तीन महिलाएं घायल हुई हैं। इनमें से दो महिलाओं की हालत नाजुक है। इसे भी पढ़ें: महान फुटबॉलर जिनेदीन जिदान बने फ्रांस के नए कोच, दिदियेर देसचैम्प्स की जगह संभालेंगे टीम की कमानदबोचे जाने के बाद हमलावर फ्रेंच भाषा में कहता हुआ सुनाई दिया कि यह उसने अल्लाह के हुक्म पर किया है जिसने उसे ऐसा करने को कहा। इस पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ है। इस पूरे वाक्य का वीडियो बनाने वाले मोहम्मद अली बोहाजर ने कहा कि जब मैंने उसे एक महिला के पीठ में हमला करते देखा तो मैं चिल्लाने लगा और कहा कि आओ इसे रोकते हैं। कई लोग मदद के लिए आगे आए। एक शख्स ने उस पर सूटकेस फेंक कर मारा और उसके बाद उसके हाथ से हथियार गिर गया। फिर उसी पल में उसे पकड़ लिया गया। पैर मारकर उसका बैलेंस बिगाड़ा गया। उसे जमीन पर पटक कर दबोचा गया। इस वायरल वीडियो में  ट्रैक सूट पहने ने हमलावर को स्थानीय लोगों ने पूरी तरह से जमीन पर दबोचा। पास ही पेडेस्ट्रियन क्रॉसिंग के पास हथियार पड़े हुए थे। गृह मंत्री ने बताया है कि घटना के वक्त वहां से गुजर रहे एक ऑफ ड्यूटी पुलिस अधिकारी ने तुरंत आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया। पेरिस पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और हमले की वजह जानने की कोशिश कर रही है। ‼️???????? ???????????????????????? ???????????????? — « C’est Allah qui me l’a ordonné » : Une ATTAQUE AU COUTEAU vient d’avoir lieu à Paris, aux alentours de la place de Clichy.Un individu a poignardé 3 femmes, dont l’une serait enceinte. L’une des victimes est en URGENCE ABSOLUE.Les victimes ont… pic.twitter.com/kjbPpBDOlT— Bastion (@BastionMediaFR) July 27, 2026

Jul 28, 2026 - 22:52
 0
अल्लाह का आदेश और...पेरिस में ताबड़तोड़ हमले का Video रोंगटे खड़े कर देगा
फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक ऐसी घटना घटित हुई है जिसकी तस्वीरें दिल दहला देने वाली है। तस्वीरों में हमलावर चीखता नजर आ रहा है, चिल्ला रहा है और वह कह रहा है कि उसने ऐसा किसके हुक्म पर किया है। हैरान कर देने वाली यह तस्वीरें पेरिस में सोमवार को पोर्ट डीलीची के पास दिखाई दी। जहां एक सिरफिरे शख्स ने तीन महिलाओं पर हमला किया। वहां मौजूद आम नागरिकों और छुट्टी पर चल रहे पुलिस अधिकारी की बहादुरी से आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया। फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंज ननेज ने कहा कि इस हमले में 19, 24 और 36 साल की तीन महिलाएं घायल हुई हैं। इनमें से दो महिलाओं की हालत नाजुक है। 

इसे भी पढ़ें: महान फुटबॉलर जिनेदीन जिदान बने फ्रांस के नए कोच, दिदियेर देसचैम्प्स की जगह संभालेंगे टीम की कमान

दबोचे जाने के बाद हमलावर फ्रेंच भाषा में कहता हुआ सुनाई दिया कि यह उसने अल्लाह के हुक्म पर किया है जिसने उसे ऐसा करने को कहा। इस पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ है। इस पूरे वाक्य का वीडियो बनाने वाले मोहम्मद अली बोहाजर ने कहा कि जब मैंने उसे एक महिला के पीठ में हमला करते देखा तो मैं चिल्लाने लगा और कहा कि आओ इसे रोकते हैं। कई लोग मदद के लिए आगे आए। एक शख्स ने उस पर सूटकेस फेंक कर मारा और उसके बाद उसके हाथ से हथियार गिर गया। फिर उसी पल में उसे पकड़ लिया गया। पैर मारकर उसका बैलेंस बिगाड़ा गया। उसे जमीन पर पटक कर दबोचा गया। इस वायरल वीडियो में  ट्रैक सूट पहने ने हमलावर को स्थानीय लोगों ने पूरी तरह से जमीन पर दबोचा। पास ही पेडेस्ट्रियन क्रॉसिंग के पास हथियार पड़े हुए थे। गृह मंत्री ने बताया है कि घटना के वक्त वहां से गुजर रहे एक ऑफ ड्यूटी पुलिस अधिकारी ने तुरंत आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया। पेरिस पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और हमले की वजह जानने की कोशिश कर रही है।