होली पर बाजार में मोदी- हनुमान किट:आर्गेनिक गुलाल की खरीददारी ज्यादा, गुलाल सिलेंडर भी लोगों की पसंद
होली का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। प्रमुख बाजारों में रंग, गुलाल और पिचकारियों से सजी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। विक्रेताओं के अनुसार इस बार पानी वाले रंगों की बजाय गुलाल की मांग ज्यादा है। बाजार में रौनक भी है क्योंकि कलर गुलाल के दामों में कोई अंतर नहीं आया है। बाजार में डिस्को हाईलाइटर गुलाल, आर्गेनिक गुलाल, लिली, मेरीगोल्ड फ्लेवर गुलाल बिक रहे है। दुकानदार अंकित अग्रवाल ने बताया कि ग्राहक त्वचा के अनुकूल व खुशबूदार गुलाल पसंद कर रहे हैं। हर्बल रंगों की किट 200 से 300 रुपए में उपलब्ध है, जो फूलों से तैयार बताई जा रही है। वहीं इस बार बाजार में मोदी, हनुमानजी, खाटूश्याम जी किट भी मौजूद है। इसमें हारे के सहारे खाटू श्याम जी से जुड़ी विशेष पिचकारी, हनुमान जी का गदा, भगवान शिव का त्रिशूल, हनुमान जी का मुखौटा, बच्चों के लिए पिचकारी, पानी के गुब्बारे तथा भव्य हर्बल गुलाल सम्मिलित हैं। इन किट में थीम आधारित पिचकारियां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़े मुखौटे भी शामिल है। वहीं रंगों से भरे सिलेंडर भी लोगों को पसंद आ रहे है। इनमें दो किलो, छह किलो और साढ़े सात किलो तक के विकल्प हैं। इनकी कीमत 800 से 1,200 रुपए तक है। वजन के अनुसार दर तय होती है। इस सिलेंडर शॉट का नॉब खीचते ही इसमें से गुलाल निकलेगा। वहीं गुलाल पटाखे भी लोगों को पसंद आ रहे हैं। इसी प्रकार शॉट गन भी बाजार में बिक रही है जिसमें कई बार रंग निकलते है। बच्चों के लिए लिए पुष्पा की कुल्हाड़ी, बाहुबली की तलवार, हेलीकॉप्टर, आपरेशन सिंदूर मिसाइल डिजाइन पिचकारी उपलब्ध है। पक्के रंग भी अलग-अलग पैकिंग व कीमत में मौजूद हैं।