मेडिकल कॉलेज कर्मचारी की नाले में गिरने से मौत:बरेली के अम्बरपुर गांव में दोस्त के घर से लौटते समय हुआ हादसा

बरेली के भोजीपुरा में मेडिकल कॉलेज के एक सफाई कर्मचारी की बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिरने से मौत हो गई। यह घटना भोजीपुरा के अम्बरपुर गांव में सोमवार रात को हुई, जब कर्मचारी दोस्त के घर से दावत खाकर लौट रहा था। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र के भैंसोड़ी गांव निवासी सुमित (41 वर्ष) के रूप में हुई है। वह भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। उसकी पत्नी शिवानी भी इसी कॉलेज में सफाई कर्मचारी है। सोमवार शाम को सुमित भोजीपुरा थाने के खितौसा गांव निवासी अपने स्टाफ के दोस्त राजकुमार के घर दावत खाने गया था। रात करीब 9 बजे वह अपनी बाइक से मेडिकल कॉलेज स्थित आवास लौट रहा था। अम्बरपुर गांव में एक मोड़ पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। एक ग्रामीण ने सुमित को नाले में गिरा देखा और डायल 112 पर सूचना दी। पीआरबी और भोजीपुरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुमित को नाले से बाहर निकाला और उसके मोबाइल फोन से परिजनों को सूचित किया। परिजन मौके पर पहुंचे और सुमित को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुमित की मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी शिवानी, चचेरी बहन प्रिया और चार छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उप निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रथम दृष्टया यह एक हादसा प्रतीत होता है, फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

Apr 14, 2026 - 20:26
 0