भिवानी में शिक्षक संघ ने तबादला नीति पर उठाए सवाल:सरकार से संशोधन की अपील, अवॉर्डी शिक्षकों को 5 अंक देने की डिमांड

भिवानी जिले में राष्ट्रीय और राज्य शिक्षा शिक्षक कल्याणकारी संघ के जिला भिवानी प्रधान श्यामसुंदर सांगवान ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से संशोधित शिक्षक तबादला नीति में बदलाव की मांग की है। उन्होंने राष्ट्रीय और राज्य शिक्षक अवार्ड से सम्मानित अध्यापकों को पूर्व की भांति पांच अंक का अधिमान देने की अपील की है, ताकि अवार्ड की गरिमा बनी रहे। सांगवान ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वर्ष 2016 से 2022 तक हुए सभी तबादला ड्राइव में अवॉर्डी शिक्षकों को पांच अंकों का लाभ दिया गया था। हालांकि, नई तबादला नीति में अवार्ड प्राप्त शिक्षकों को किसी प्रकार का अधिमान नहीं दिया गया है, बल्कि इसमें दंड का प्रावधान रखा गया है। ट पांच अंक जोड़ने के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई सांगवान का कहना है कि यह प्रावधान अवार्ड की गरिमा और शिक्षक समाज की प्रतिष्ठा को कम करता है। सांगवान ने संशोधित और प्रस्तावित ड्राफ्ट में 'अपार' (APAR) के पांच अंक जोड़ने के प्रस्ताव पर भी आपत्ति जताई। शिक्षक और मुखिया के संबंधों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा सांगवान ने कहा कि इससे शिक्षक और मुखिया के संबंधों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने इस प्रावधान को हटाकर बोर्ड परीक्षा परिणाम को महत्व देने का सुझाव दिया, ताकि बेहतर परिणामों के लिए अध्यापकों को प्रेरणा मिल सके।सांगवान ने शिक्षा विभाग से 'अपार' के प्रावधान को खत्म करने और पूर्व की भांति परीक्षा परिणाम को अंक प्रणाली से जोड़ने का आग्रह किया। मौके पर कई लोग रहे मौजूद इस अवसर पर उनके साथ स्टेट अवार्डी प्राचार्य राजबीर सांगवान, मदनलाल श्योंरान, कंवरभान दहिया, सतीश मेचू, अजय सांगवान, राजवंती देवी, पार्वती जांगिड़, अशोक कुमार, उर्मिला देवी, अरविंद मान, सीमा श्योंरान और दारा सिंह सांगवान सहित कई अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Apr 14, 2026 - 20:25
 0