सुरों की मल्लिका Asha Bhosle का निधन, कल Shivaji Park में होगा अंतिम संस्कार
भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। पिछले सात दशकों से अपनी जादुई आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा जी के निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।अस्पताल में ली अंतिम सांसब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने उनके निधन की आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया, 'आशा भोसले का निधन मल्टी-ऑर्गन फेलियर (कई अंगों के काम बंद करने) के कारण हुआ है।' उन्हें शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनकी पोती जनाई भोसले ने बताया था कि उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन हुआ है, जिसके बाद से प्रशंसक लगातार उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे थे। इसे भी पढ़ें: Dacoit: Ek Prem Katha Releases | क्या आप जानते हैं? Mrunal Thakur से पहले Shruti Haasan ने शूट किए थे Adivi Sesh की फिल्म के कुछ सीनबेटे आनंद भोसले ने की पुष्टिआशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने अपनी माता के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में कहा, 'मेरी माता जी आशा भोसले का आज निधन हो गया है। कल सुबह 11 बजे लोअर परेल के कासा ग्रांडे में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने आ सकते हैं। वहीं, शाम चार बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा।' #WATCH | Mumbai: Legendary singer Asha Bhosle's son, Anand Bhosle says, "My mother passed away today. People can pay their last respects to her at 11 am tomorrow at Casa Grande, Lower Parel, where she lived. Her last rites will be performed at 4 pm tomorrow at Shivaji Park." https://t.co/enJlEizboY pic.twitter.com/4WqTd9HYxg— ANI (@ANI) April 12, 2026 इसे भी पढ़ें: Tateeree Phir Se: विवाद के बाद Badshah की वापसी, नए कलेवर में रिलीज होगा गानाआशा भोसले का जाना संगीत के एक सुनहरे युग का अंत है। सात दशकों के लंबे करियर में उन्होंने हजारों गाने गाए और भारतीय सिनेमा को एक नई पहचान दी। सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों से लेकर आम जनता तक उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
अस्पताल में ली अंतिम सांस
इसे भी पढ़ें: Dacoit: Ek Prem Katha Releases | क्या आप जानते हैं? Mrunal Thakur से पहले Shruti Haasan ने शूट किए थे Adivi Sesh की फिल्म के कुछ सीन
बेटे आनंद भोसले ने की पुष्टि
#WATCH | Mumbai: Legendary singer Asha Bhosle's son, Anand Bhosle says, "My mother passed away today. People can pay their last respects to her at 11 am tomorrow at Casa Grande, Lower Parel, where she lived. Her last rites will be performed at 4 pm tomorrow at Shivaji Park." https://t.co/enJlEizboY pic.twitter.com/4WqTd9HYxg— ANI (@ANI) April 12, 2026



