हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर ने लाइनमैन पीटा,VIDEO:सीट को लेकर झगड़ा, सोनीपत में उतरकर बोला- किस बात की अकड़ है, बुला किसे बुलाएगा
हरियाणा रोडवेज के एक ड्राइवर ने दिल्ली बिजली विभाग में कार्यरत एक लाइनमैन के साथ मारपीट की और उसे गालियां दीं। सोनीपत डिपो की एक बस दिल्ली से सोनीपत आ रही थी। लाइनमैन दिल्ली से बस में चढ़ा और ड्राइवर के पीछे वाली सीट पर बैठने लगा। ड्राइवर ने उसे पीछे जाकर बैठने के लिए कहा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि सोनीपत पहुंचने के बाद ड्राइवर ने लाइनमैन के साथ मारपीट की, जिसके बाद वह चला गया। लाइनमैन ने अपने बेटों को इस घटना की सूचना दी। इसके बाद, बेटे ड्राइवर से बात करने के लिए बस स्टैंड गए। आरोप है कि ड्राइवर ने वहां अपने साथियों के साथ मिलकर उनसे भी मारपीट की। लाइनमैन से मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें ड्राइवर कह रहा है कि किस बात का अकड़ रहा है तू। क्या कर लेगा, बुला जिसे बुलाएगा। लाइनमैन ने इस मामले में ड्राइवर के खिलाफ बहालगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है, और उसके बेटे ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। जानिए लाइनमैन ने क्या बताया…. ड्राइवर के पीछे वाली सीट पर विवाद सोनीपत के रहने वाले ओमप्रकाश ने बताया कि मैं 10 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे दिल्ली कश्मीरी गेट ISBT से सोनीपत जाने के लिए सोनीपत डिपो की बस (HR69GV 9090) में सवार हुआ। मैं ड्राइवर के पीछे वाली डबल सीट पर बैठ गया। इसी दौरान बस ड्राइवर संदीप ने मुझे सीट खाली करने को कहा और इसे स्टाफ सीट बताया। इस बात को लेकर दोनों के बीच हल्की नोकझोंक हुई। एक अन्य यात्री के समझाने के बाद मैं पीछे जाकर बैठ गया। बस से उतरकर ड्राइवर ने मारपीट की ओमप्रकाश ने आगे बताया कि शाम करीब 6 बजे जब बस बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास पहुंची, तो मैं उतरने के लिए आगे आया। मैंने ड्राइवर से नाम पूछा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बस से उतरते ही ड्राइवर संदीप ने मेरे साथ मारपीट की, गालियां दीं और जेल की धमकी दी। इस दौरान मेरे कपड़े भी फट गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर छुड़वाया। दोनों बेटों से ड्राइवर ने मारपीट की ओमप्रकाश ने बताया कि मैंने इसकी जानकारी बेटे सागर को दी। सागर अपने छोटे भाई के साथ सोनीपत बस स्टैंड गया। उसने वहां ड्राइवर और कंडक्टर के बारे में पूछताछ की। वहां ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। जानिए वीडियो में क्या दिख रहा…. ओमप्रकाश: उस्ताद, कौन से गांव के हो?
ड्राइवर: क्या बात है? ओमप्रकाश: कोई खास बात नहीं, बस पूछ रहा हूं।
ड्राइवर: मैं यहीं सोनीपत का हूं। ओमप्रकाश: उस्ताद सीट पर यह तो लिखा नहीं कि यह स्टाफ की सीट है।
ड्राइवर: इस सीट पर स्टाफ ही बैठता है। ओमप्रकाश: जिस तरह तू धमका रहा था कि सीट से खड़ा हो जा…।
ड्राइवर: चुपचाप नीचे उतर जा। ओमप्रकाश: मैं उतर रहा हूं, तू क्यों कह रहा है?
ड्राइवर: तनै क्या करवाना है, जो करवाना है कर ले। ओमप्रकाश: मैं कुछ नहीं कर रहा, बस पूछ रहा हूं कि सीट पर लिखा कहां है?
ड्राइवर: इधर आ, तुझे दिखाता हूं, पहले सवारी उतरने दे। इसके बाद ड्राइवर बस से नीचे उतरता है और ओमप्रकाश के पास आकर कहता है, भागता कहां है?। ओमप्रकाश जवाब देता है कि मैं कहीं नहीं भाग रहा। इसी दौरान ड्राइवर गुस्से में आकर ओमप्रकाश के साथ मारपीट शुरू कर देता है। वह गालियां देते हुए कहता है कि तुझे क्या बीमारी है। जिसको बुलाना है बुला ले, थाने में डालूंगा।” ड्राइवर बोला- मुझे वीडियो बनाकर उकसाया ड्राइवर संदीप ने बताया कि मेरी सीट के पीछे स्टाफ के लोग रोजाना आकर बैठते हैं। पूरी बस खाली पड़ी हुई थी। सोनीपत में बहालगढ़ पहुंचे थे तो वहां पर आपसी कहासुनी हो गई और गुस्से में गालियां दीं। वह पहले से ही वीडियो बनाकर मुझे उकसा रहा था। बाद में ओमप्रकाश ने 3 लड़के बस स्टैंड पर भेजे। वह हथियार लेकर धमकी देने आए थे। वहां पर भी झगड़ा हो गया और वहीं उनके बेटों के कपड़े फट गए। डायल 112 पर फोन किया, लेकिन तब तक वह भाग गए। GM बोले- ड्राइवर दोषी मिला तो कार्रवाई होगी सोनीपत रोडवेज डिपो के GM संजय सिंह ने कहा कि अभी तक उनके पास विभागीय स्तर पर कोई शिकायत नहीं आई है। जैसे ही शिकायत मिलेगी, जांच करवाई जाएगी। यदि ड्राइवर दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। SHO बोले- दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ करेंगे सिविल लाइन थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।