डीसी ने सांपला अनाज मंडी का किया निरीक्षण:आढ़तियों और किसानों की सुनी समस्याएं, उठान में तेजी लाने के निर्देश

रोहतक जिले के सांपला में डीसी सचिन गुप्ता ने आज अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई परेशानी न हो और खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित की जाए। डीसी ने संबंधित अधिकारियों के साथ गेहूं की खरीद, उठान और गेट पास व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। आढ़तियों और किसानों की सुनी समस्याएं इस दौरान डीसी ने मंडी में मौजूद आढ़तियों और किसानों से बातचीत की। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने ऑनलाइन गेट पास जारी करने की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया और उसे सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए। सचिन गुप्ता ने मंडी में नमी जांच, तौल व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खरीद कार्यों और फसल के उठान में तेजी लाने के आदेश दिए। किसानों की भलाई के लिए किए गए नए सुधार डीसी सचिन गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार ने रबी खरीद सीजन 2026-27 खाद्यान्न खरीद प्रणाली में नए सुधार किए हैं। सुधारों के चलते मंडियों में एंट्री गेट पास के समय वाहन नंबर और फोटो दर्ज करने की व्यवस्था की गई है। किसान या उसके नामित व्यक्ति का बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है। अंगूठा न मिलने पर आईरिस (आंख) से प्रमाणीकरण का विकल्प भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि अनियमितता रोकने हेतु मंडियों व गोदामों की जियो-फेंसिंग की गई है। इसके साथ ही गेहूं उठान व परिवहन की जीपीएस से निगरानी सुनिश्चित की गई है। इस अवसर पर अतिरिक्त डीसी नरेंद्र कुमार, सांपला की उपमंडलाधीश अंकिता पंवार, सांपला मार्केट कमेटी सचिव सविता सैनी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Apr 14, 2026 - 20:25
 0