हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने 11 गलियों का शिलान्यास किया:घरौंडा में हरविंदर बोले-डॉ. अंबेडकर के विचारों से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार
संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने मंगलवार को घरौंडा और करनाल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कई स्थानों पर पहुंचकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी और लोगों को उनके विचारों पर चलने का संदेश दिया। साथ ही वतन सिंह कॉलोनी में 2 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 11 गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। हरविंदर कल्याण ने गांव डींगर माजरा, घरौंडा के अंबेडकर चौक फाटक पार, करनाल के कर्ण विहार और सेक्टर-16 स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा बनाया गया संविधान देश की विविधताओं को एक सूत्र में पिरोता है। अलग-अलग भाषाओं, संस्कृतियों और खानपान के बावजूद यही संविधान हमें एक राष्ट्र के रूप में जोड़कर रखता है। युवाओं से उन्होंने अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। सरकारी योजनाओं और पारदर्शिता का जिक्र हरविंदर कल्याण ने कहा कि वर्तमान समय में नौकरियां सिफारिश या वोट बैंक के आधार पर नहीं, बल्कि मेरिट के आधार पर दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अब हर वर्ग के बच्चों को आगे बढ़ने का समान अवसर मिल रहा है, जो बाबा साहब के समानता के सपने को साकार कर रहा है। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार देश और प्रदेश को आगे बढ़ा रही है। ऑनलाइन व्यवस्था और पारदर्शिता से बुजुर्गों की पेंशन, किसानों की सब्सिडी और युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि बाबा साहब से जुड़े पांच प्रमुख स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया गया है। लंदन में उनके स्मारक पर लोगों को सम्मान के साथ जानकारी लेते देखना गर्व की बात है। फोटो कैप्शन-घरौंडा के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण