Pithampur की रामकी एनवायरो कंपनी में 3 ब्लास्ट, 1 KM तक गूंजी धमाकों की आवाज, भूकंप जैसे झटके, लोगों में हड़कंप

पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सेक्टर-2 स्थित रामकी एनवायरो कंपनी में एक के बाद एक तीन जोरदार धमाके हुए। विस्फोट इतने शक्तिशाली थे कि उनकी गूंज करीब 1 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के गांवों में दहशत फैल ...

Apr 14, 2026 - 20:27
 0
Pithampur की रामकी एनवायरो कंपनी में 3 ब्लास्ट, 1 KM तक गूंजी धमाकों की आवाज, भूकंप जैसे झटके, लोगों में हड़कंप

ramky pitampur पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सेक्टर-2 स्थित रामकी एनवायरो कंपनी में एक के बाद एक तीन जोरदार धमाके हुए। विस्फोट इतने शक्तिशाली थे कि उनकी गूंज करीब 1 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जो एक राहत भरी बात है। 

ALSO READ: बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे Samrat Choudhary, नीतीश युग का अंत

रामकी एनवायरो वही कंपनी जहां पर भोपाल गैसकांड का कचरा जलाया गया था। तब भी यह कंपनी चर्चा में रही थी। लोगों ने इसका खूब विरोध भी किया था। भूकंप जैसे झटकों के कारण लोगों में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर आ गए। 

ALSO READ: Samrat Choudhary : 9 साल में ही सम्राट चौधरी कैसे बने मोदी-शाह की पसंद, मिला RSS का साथ

लोगों के मुताबिक झटके इतने तेज थे कि कंपन से घरों के बर्तन गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। धमाके के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कंपनी प्रबंधन के मुताबिक अभी तक किसी तरह की कोई हताहत होने की जानकारी नहीं है।  Edited by : Sudhir Sharma