मुंबई कॉन्सर्ट में ड्रग ओवरडोज से 2 की मौत:दोनों MBA स्टूडेंट, पुलिस बोली- पता नहीं कौन सा नशा किया था; 5 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के गोरेगांव में एक इवेंट में ड्रग के ओवरडोज से 2 लोगों की मौत हो गई। घटना नेस्को सेंटर की है, जहां 11 अप्रैल की रात एक म्यूजिक कॉन्सर्ट था। मरने वाले युवक और युवती MBA स्टूडेंट्स हैं। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि मरने वालों ने कौन सा नशीला पदार्थ लिया था। मुंबई के वनराई पुलिस स्टेशन में इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। अब तक इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक व्यक्ति इस इवेंट से जुड़ा हुआ है। पुलिस का दावा है कि मरने वालों को ड्रग्स देने वाला व्यक्ति भी स्टूडेंट है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से छह से सात गोलियां बरामद की गई हैं। मामले को 4 पॉइंट्स में समझें… पुलिस इंवेंट से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही नेस्को सेंटर ने कहा कि वह जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि हम इस मामले की गंभीरता को समझते हैं। अधिकारियों को हर संभव जानकारी और सहायता दे रहे हैं, ताकि सच्चाई जल्द सामने आ सके। वनराई पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) समेत अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक इवेंट ऑर्गनाइजर विहान उर्फ आकाश सामल, नेस्को इवेंट ऑर्गनाइजेशन एंड मैनेजमेंट से जुड़े सनी विनोद जैन, इंटरनल सिक्योरिटी टीम के सदस्य बालकृष्णन बलराम और दो अन्य छात्रों को भी गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस बोली- आरोपियों को बचाया जा रहा महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने घटना को सरकार की बड़ी विफलता बताया। उन्होंने कहा कि हजारों लोगों की मौजूदगी वाले कार्यक्रम में खुलेआम ड्रग्स और शराब का इस्तेमाल कैसे होता रहा और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। उन्होंने कहा कि आरोप लगाया कि राज्य में ड्रग्स का कारोबार सत्ता के संरक्षण में फल-फूल रहा है। कई मामलों में आरोपियों को बचाया गया है। गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा कि ऐसे मामलों में कार्रवाई की जा रही है और हाल ही में मुंबई में 30 करोड़ रुपए के ड्रग्स जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने भी ड्रग तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। --------------- ये खबर भी पढ़ें… पंजाबी महिला ड्रग डीलर को 15 साल कैद:केटामाइन क्वीन के नाम से फेमस, हॉलीवुड सेलिब्रिटीज कस्टमर; ड्रग्स लेने से एक्टर की हुई मौत अमेरिका में केटामाइन क्वीन के नाम से फेमस पंजाबी मूल की महिला जसवीन संघा को 15 साल की सजा सुनाई गई है। लॉस एंजेलिस फेडरल कोर्ट के जज शेरिलिन पीस गार्नेट ने 8 अप्रैल को सजा सुनाते हुए कहा कि संघा ने हाई-प्रोफाइल क्लाइंट्स को ड्रग्स सप्लाई कर लग्जरी जिंदगी जी। पूरी खबर पढ़ें…

Apr 14, 2026 - 20:25
 0