भीलवाड़ा में बीमारी से परेशान महिला ने लगाई फांसी:बेटा बुलाने कमरे में गया तो मां को फंदे से लटका देखा,मची चीख पुकार-बीमारी के चलते तनाव में दी जान
भीलवाड़ा के पारस कुंज इलाके में आज एक अधेड़ महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया, वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जांच शुरू की। बेटे ने मां को फंदे से लटका देखा तो मची चीख पुकार मामला प्रताप नगर थाना क्षेत्र का है, थाने के एएसआई कानाराम ने बताया कि थाना क्षेत्र के पारस कुंज निवासी चंचल सोनी ( 50 ) पत्नी सुनील सोनी ने अपने घर के ऊपर वाले कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। आज सुबह करीब 10 बजे उनका बेटा गोपाल जब उन्हें बुलाने ऊपर कमरे में गया तो वो फंदे से लटकी हुई मिली। मौके पर चीख पुकार मच गई। पुलिस ने वीडियोग्राफी करवा शव उतरवाया सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी करवाने के बाद शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवा,परिजनों कि मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बीमारी के चलते किया सुसाइड परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनके पति अहमदाबाद में उपचार के लिए भर्ती बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में बीमारी के चलते तनाव में होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



