कम वोट वाले मुख्यमंत्री बन सकते हैं, हम तो 18%:ओपी राजभर पर संजय निषाद बोले- क्या-क्या बयान देते हैं फिर क्या हो जाते हैं

बलिया में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय कुमार निषाद ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ एक शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान पर चुटकी ली। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा बांसडीह विधानसभा सीट को भाजपा की सीट बताने और आजमगढ़ की सभी 10 सीटों पर दावा करने के सवाल पर डॉ. निषाद ने कहा कि बड़े भाई हैं, क्या-क्या बयान देते हैं। फिर क्या हो जाते हैं। कहां रहते हैं और फिर कहां आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह बात उन्हीं से पूछी जानी चाहिए। निषाद ने आगे कहा कि गठबंधन में बड़ी पार्टियां तय करती हैं कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा। उन्होंने जोर देकर कहा, भाजपा ने 25 सालों से गठबंधन धर्म को बखूबी निभाया है, जबकि किसी अन्य दल का ऐसा इतिहास नहीं है। उन्होंने बताया कि भाजपा नेतृत्व, जिसमें प्रधानमंत्री और गृहमंत्री शामिल हैं, बैठकर तय करते हैं कि कौन प्रत्याशी कहां से जीतेगा और क्या रणनीति होगी। मुख्यमंत्री बनने की संभावना पर पूछे गए सवाल पर मंत्री निषाद ने इशारों-इशारों में कहा कि जब कम वोट वाले मुख्यमंत्री बन सकते हैं, तो हमारी 18 प्रतिशत आबादी है। उन्होंने कहा कि पहले विपक्ष निषाद, बिंद, मल्लाह, केवट का नाम नहीं लेता था, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी 'जय निषाद राज' बोलते हैं। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से धैर्य रखने की अपील की। समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए डॉ. निषाद ने कहा कि सत्ता से बाहर रहने वाले लोगों के पास बयानबाजी और पोस्टरबाजी के अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने चुनौती दी कि जब वे सत्ता में थे, तो उन्हें अपने किए गए काम बताने चाहिए। उन्होंने कहा कि नाम काम का होना चाहिए और उनका काम 24 घंटे बोलता है।

Apr 14, 2026 - 20:26
 0