बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे Samrat Choudhary, नीतीश युग का अंत

सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। पटना में विधायक दल की बैठक में उनके नाम का ऐलान किया गया। उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान ने उनके नाम की घोषणा की।

Apr 14, 2026 - 20:27
 0
बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे Samrat Choudhary, नीतीश युग का अंत

सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। पटना में विधायक दल की बैठक में उनके नाम का ऐलान किया गया। उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान ने उनके नाम की घोषणा की।  सम्राट चौधरी थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलकर दावा पेश करेंगे। विजय सिन्हा ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

ALSO READ: Nitish Kumar : नीतीश कुमार ने इस्तीफे के बाद किया पोस्ट, बोले- "नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग इससे पहले बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नीतीश कुमार ने पटना के लोक भवन में गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) को अपना इस्तीफा सौंपा। नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के लिए यह ट्वीट किया। RLM बिहार में NDA की सहयोगी है।

ALSO READ: Pithampur की रामकी एनवायरो कंपनी में 3 ब्लास्ट, 1 KM तक गूंजी धमाकों की आवाज, भूकंप जैसे झटके, लोगों में हड़कंप

विधायक दल का नेता चुने जाने पर क्या बोले सम्राट चौधरी

 

भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि ये मेरे लिए जीवन में भाजपा ने मुझे जितना काम करने का मौका दिया, मैं ये कह सकता हूं एक राजनीतिक तौर से मैं करीब 30 साल से काम कर रहा हूं लेकिन पहले कोई विचारधारा नहीं था मैं इस पार्टी में जब पीएम मोदी के विचारों से इस पार्टी के साथ जुड़ा, 2015 के चुनाव से लगातार मैं भाजपा के लिए काम करता रहा और जिस तरह से कभी पार्टी के प्रदेश में पदाधिकारी के तौर पर विधानमंडल दल में, विधानपरिषद के नेता के तौर पर और संगठन में काम करने का जो सर्वोच्च पद है पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काम करने का मौका दिया। 

 

उन्होंने कहा कि आज मैं पीएम मोदी, गृह मंत्री , राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिवराज सिंह चौहान जी के जो विचारधारा है भाजपा की जो विचारधारा है भारत को सबसे पहले , सबसे श्रेष्ठ मानने का और पार्टी को सबसे आगे खड़ा करने का उस काम को हम लगातार करते रहेंगे, इतना जरूर विश्वास दिलाते हैं। नीतीश कुमार ने बहुत कुछ सिखाया है...नीतीश कुमार ने जिस तरह से समृद्ध बिहार का सपना देखा है हम सब मिलकर बिहार और देश को समृद्ध बनाने का काम करेंगे।  Edited by : Sudhir Sharma