हांसी में आपस में टकराई 2 बाइक:हादसे में 2 लोग घायल, काम से लौट रहे थे, आरोपी के खिलाफ FIR

हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में 2 लोग घायल हो गए। लोहारी राघो निवासी 45 वर्षीय फुलकुमार और उनके गांव के ही अमरजीत को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हांसी के नागरिक अस्पताल से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज और हिसार रेफर किया गया है। यह घटना 28 फरवरी की शाम को हुई। पुलिस को दिए बयान में फुलकुमार ने बताया कि वह 28 फरवरी को गांव बास में मजदूरी करने गए थे। शाम करीब 6:30 बजे वह अमरजीत और दिनेश (निवासी लोहारी राघो) के साथ दिनेश की बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। जब वे गांव पेटवाड़ के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, फरार बाइक का नंबर बताया गया है, लेकिन चालक का नाम-पता अज्ञात है। दोनों लोगों को लगी गंभीर चोट इस हादसे में फुलकुमार के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया और दाहिने हाथ में भी चोट आई है। अमरजीत को भी गंभीर चोटें लगी हैं। दोनों घायलों को पहले सरकारी अस्पताल हांसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने फुलकुमार को हिसार और अमरजीत को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और घायलों के एमएलआर (मेडिको-लीगल रिपोर्ट) प्राप्त किए। डॉक्टरों ने फुलकुमार को बयान देने के लिए फिट घोषित किया, जिसके बाद उनका बयान दर्ज किया गया। मेडिकल रिपोर्ट में दोनों घायलों को कुंद वस्तु से लगी दो-दो चोटें पाई गई हैं। मामले की जांच में जुटी पुलिस फुलकुमार के बयान के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) और 125(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। नारनौंद थाना में 2 मार्च को यह केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है।

Mar 2, 2026 - 15:59
 0