सीतापुर में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला बुलडोजर, VIDEO:मस्जिद की सीढ़ियां, वकीलों के घरों के सामने अतिक्रमण ध्वस्त, टीम से हुई नोकझोंक
सीतापुर में शहर के आलमनगर क्षेत्र में गुरुवार शाम को सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्य के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान राजस्व टीम और नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई में मस्जिद की सीढ़ियों सहित आसपास बने निर्माणों, दुकानों और कुछ वकीलों के मकानों के सामने बने अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई हुई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। जानकारी के मुताबिक, सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को हटाने के लिए प्रशासन ने पहले ही नोटिस जारी किया था। गुरुवार शाम जेसीबी मशीनें लेकर टीम मौके पर पहुंची तो कई लोगों ने खुद ही अपने मकानों और दुकानों के आगे बने हिस्से पर हथौड़े चलाने शुरू कर दिए। कई लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाया, जबकि कुछ ने विरोध भी जताया। अभियान के दौरान कुछ लोगों की राजस्व कर्मियों से नोकझोंक हो गई, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में रही। राजस्व विभाग, पालिका प्रशासन और पुलिस के संयुक्त अभियान के चलते सड़क का अधिकांश हिस्सा अतिक्रमणमुक्त कराया गया। मौके पर मौजूद ने नायाब तहसीलदार महेंद्र तिवारी ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर पूर्व में ही क्षेत्रवासियों को चेतावनी दी गई थी। अब किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, कुछ प्रभावितों ने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त समय दिए उनके मकानों के सामने चबूतरों पर बुलडोजर चला दिया गया। फिलहाल प्रशासन ने सड़क किनारे बचे हुए अतिक्रमणों की सूची तैयार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान डूडा के जेई पीयूष मिश्रा,लेखपाल अंजनी पांडे सहित नगर पालिका और राजस्व की टीम मौजूद रही।