लखीसराय में नगर परिषद उपचुनाव संपन्न:कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 3 वार्डों में हुआ मतदान, बड़हिया में सर्वाधिक 55 % वोटिंग

शनिवार को लखीसराय के 3 नगर परिषदों बड़हिया, सूर्यगढ़ा और लखीसराय में वार्ड पार्षद पद के लिए उपचुनाव संपन्न हुआ। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में हुए मतदान में बड़हिया नगर परिषद ने सबसे अधिक 55 प्रतिशत मतदान के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं लखीसराय नगर परिषद में 54 प्रतिशत और सूर्यगढ़ा में 53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। लखीसराय नगर परिषद के वार्ड संख्या 7 में सुबह सात बजे से ही मतदाता उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। महिला एवं पुरुषों की लंबी कतारें मध्य विद्यालय धर्मरायचक स्थित 2 मतदान केंद्रों पर देखी गई। मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। EVM को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक मतदान केंद्रों पर काफी भीड़ देखी गई। इसके बाद धीरे-धीरे मतदान की रफ्तार कम हो गई और शाम 5 बजे तक मतदान पूरी तरह संपन्न हो गया। वार्ड संख्या सात में कुल 4 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान के दिन सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों को केंद्र तक लाने में सक्रिय नजर आए। चुनाव परिणामों को लेकर अब प्रत्याशियों और मतदाताओं में उत्सुकता है। प्रशासन की ओर से मतदान के बाद सभी EVM को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।

Jun 28, 2025 - 22:40
 0