युवती की हत्या मामले में बॉयफ्रेंड पर शक:सुपौल में जीजा से शादी की बात सुनकर था नाराज, प्रेम-प्रसंग और पारिवारिक विवाद की जांच जारी
सुपौल में 19 वर्षीय युवती की हत्या मामले में पुलिस प्रेम-प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल से जांच कर रही है। सोमवार की रात युवती का शव घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चरणै अनुसूचित जाति की पहली मंजिल पर खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ था। मृतका की पहचान वार्ड संख्या-4 निवासी स्वर्गीय सीयाराम सरदार की बेटी बंदना कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बंदना अपने परिवार में दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी बड़ी बहन शोभा देवी की करीब एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। शोभा की शादी जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज गांव में हुई थी और उनका डेढ़ साल का एक बेटा भी है। जीजा से होने वाली थी शादी ग्रामीणों और परिजनों के मुताबिक, बड़ी बहन की मौत के बाद परिवार में बंदना की शादी उसके जीजा से कराने की चर्चा चल रही थी। दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए सहमत बताए जा रहे थे, ताकि मासूम बच्चे को मां जैसा स्नेह मिल सके और परिवार दोबारा संभल सके। हालांकि गांव में यह भी चर्चा है कि बंदना का किसी युवक से प्रेम संबंध था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि शादी की बात सामने आने के बाद कथित प्रेमी नाराज था और इसी वजह से वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। आखिरी बार भाभी से हुई थी फोन पर बात मृतका की बड़ी भाभी अमरीका देवी ने बताया कि सोमवार रात खाना खाने के बाद बंदना घर में संचालित परचून दुकान में अपनी भतीजी के साथ सो रही थी। देर रात करीब 12 बजे बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब वह दुकान पर पहुंचीं तो बंदना वहां नहीं थी। परिवार वालों ने जब उसके मोबाइल पर कॉल किया तो उसने बाथरूम जाने की बात कही। करीब पांच मिनट बाद दोबारा फोन करने पर उसने “आ रही हूं” कहकर कॉल काट दिया। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों के अनुसार, करीब दस मिनट बाद घर से कुछ दूरी पर स्थित विद्यालय की दिशा से दो बार चीखने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद परिवार के लोग और ग्रामीण घबराकर खोजबीन में जुट गए। तलाश करते हुए जब लोग विद्यालय पहुंचे तो पहली मंजिल पर बंदना का शव पड़ा मिला। उसका गला रेता गया था और आसपास काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस देर रात मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मंगलवार सुबह पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से मोबाइल किया बरामद एसपी के निर्देश पर एफएसएल और तकनीकी सेल की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की और कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर घटनास्थल के पास से युवती का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बंदना शांत स्वभाव की लड़की थी और परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाती थी। उसकी हत्या ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि बंदना की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए। इस मामले में सुपौल एसपी शरथ आर.एस ने कहा कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
May 20, 2026 - 12:32
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.